Home
News

Realme Narzo 10A की फ्लैश सेल आज, 5000 एमएएच की बैटरी वाला बेहतरीन फोन

Realme Narzo 10A को आज बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास एक अच्छा मौका है। इस फोन को आज फ्लिपकार्ट और Realme.com पर बेचा जाएगा। इस फोन को 12 बजे दोपहर से बेचा जाएगा।

Realme Narzo 10A की फ्लैश सेल आज, 5000 एमएएच की बैटरी वाला बेहतरीन फोन

इस फोन की सेल ऑनलाइन माध्यमों से होगी लेकिन गुजरात, कर्नाटक, केरल, राजस्थान और तमिलनाडु जैसे कुछ राज्यों में के कुछ शहरों में इस फोन को ऑफलाइन स्टोर्स में भी बेचा जाएगा। इस फोन को अगर आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदेंगे तो आप 10% का कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा यूज़र्स को नो कॉस्ट ईएमआई भी मिलेगा। अगर आप इस फोन को रियलमी की साइट पर मोबीक्विक के जरिए 500 रुपए का कैशबैक भी पर सकते हैं।

कलर वेरिएंट और डिस्प्ले

Realme Narzo 10A को कंपनी ने दो रंगों में पेश किया है। इसका पहला कलर Sea Blue है और दूसरा कलर Alegant White है। इस फोन का बैक डिजाइन काफी शानदार है। इसके पिछले हिस्से पर Realme का लोगो भी छपा हुआ है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की डिस्प्ले दी है जो आई प्रोटेक्शन यानि आंखो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.8% है।

प्रोसेसर और बैटरी इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस प्राइस सेगमेंट में इस फोन का प्रोसेसर सबसे अच्छा है। इसके अलावा इस फोन के चिपसेट में कंपनी ने पबजी की हाई ग्राफिक्स सेटिंग बाय डिफॉल्ट यानि पहले से ही सेट करके दी है। कंपनी का दावा है कि यूज़र्स इस फोन में गेमिंग का काफी अच्छा अनुभव करेंगे। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है, जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है।

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें को इसमें कंपनी ने तीन कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 12 मेगारपिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इस फोन में दूसरा कैमरा पोर्ट्रेट लेंस के लिए दिया गया है, जिसका अर्पचर f/2.4 है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में एक मैक्रो लेंस भी दिया है।

कैमरा फीचर्स और कीमत

इस फोन में काफी सारे कैमरा फीचर्स भी शामिल हैं। इनमें अल्ट्रा मैक्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड, क्रोमा बूस्ट, एचडीआर मोड, 4X Zoom, Slo-Mo वीडियो और 1080P वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा शामिल है। इस फोन में कंपनी ने एक 5 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा भी दिया है। इस फोन में आप 2 सिम और एक 256 जीबी तक का एसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने एक ही वेरिएंट पेश किया है। ये 3 जीबी रैम और 32 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत 8,499 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo 10A is being offered for sale today. If you want to buy this phone then you have a good chance today. This phone will be sold today on Flipkart and Realme.com. This phone will be sold from 12 noon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X