Home
News

Realme Narzo 10A हुआ लॉन्च, 3 कैमरा, 5000 mAh बैटरी और बहुत कुछ

Realme कंपनी ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन का नाम Realme Narzo 10A और Realme Narzo 10 है। इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्चिंग पहले 26 मार्च को ही होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से कंपनी ने लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया। आज इन दोनों फोन को आखिरकार ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लॉन्च किया गया है। आइए आपको इन दोनों फोन के बारे में बताते हैं।

Realme Narzo 10A हुआ लॉन्च, 3 कैमरा, 5000 mAh बैटरी और बहुत कुछ

Realme Narzo 10A को कंपनी ने दो रंगों में पेश किया है। इसका पहला कलर Sea Blue है और दूसरा कलर Alegant White है। इस फोन का बैक डिजाइन काफी शानदार है। इसके पिछले हिस्से पर Realme का लोगो भी छपा हुआ है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की डिस्प्ले दी है जो आई प्रोटेक्शन यानि आंखो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.8% है।

प्रोसेसर और बैटरी

इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस प्राइस सेगमेंट में इस फोन का प्रोसेसर सबसे अच्छा है। इसके अलावा इस फोन के चिपसेट में कंपनी ने पबजी की हाई ग्राफिक्स सेटिंग बाय डिफॉल्ट यानि पहले से ही सेट करके दी है। कंपनी का दावा है कि यूज़र्स इस फोन में गेमिंग का काफी अच्छा अनुभव करेंगे। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है, जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है।

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें को इसमें कंपनी ने तीन कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 12 मेगारपिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इस फोन में दूसरा कैमरा पोर्ट्रेट लेंस के लिए दिया गया है, जिसका अर्पचर f/2.4 है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में एक मैक्रो लेंस भी दिया है।

इस फोन में काफी सारे कैमरा फीचर्स भी शामिल हैं। इनमें अल्ट्रा मैक्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड, क्रोमा बूस्ट, एचडीआर मोड, 4X Zoom, Slo-Mo वीडियो और 1080P वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा शामिल है। इस फोन में कंपनी ने एक 5 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा भी दिया है। इस फोन में आप 2 सिम और एक 256 जीबी तक का एसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस फोन की कीमत और बिक्री

इस फोन में कंपनी ने एक ही वेरिएंट पेश किया है। ये 3 जीबी रैम और 32 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत 8,499 रुपए है। इस फोन को यूज़र्स realme.com और Flipkart से खरीद सकते हैं। इस फोन की पहली सेल 22 मई को दोपहर 12 बजे से होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme company has launched two new smartphones in India. Both these smartphones are named Realme Narzo 10A and Realme Narzo 10. The launch of both these smartphones was supposed to be on March 26 itself, but due to the lockdown, the company canceled the launch event.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X