Realme Narzo 10A की बिक्री, कीमत, डिस्काउंट, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo 10A को आज एक बार फिर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। रियलमी के इस नारज़ो सीरीज के स्मार्टफोन्स ने काफी सारे यूज़र्स को आकर्षित किया है और अभी भी कर रहा है। इस स्मार्टफोन को आज एक बार फिर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।
इस फोन पर डिस्काउंट
Realme Narzo 10A के बारे में बात करें तो इस फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5% का डिस्काउंट दिया जाएगा और एक्सिस बैंक बज़ कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने पर 1000 रुपए से शुरू होने वाला नो कॉस्ट ईएमआई भी यूज़र्स को मिलेगा। वहीं अगर रियलमी की वेबसाइट से खरीदारी करते हुए आप मोबीक्विक से भुगतान करेंगे तो आपको 500 रुपए का सुपरकैश बैक मिलेगा।
इस फोन का डिस्प्ले
Realme Narzo 10A को कंपनी ने दो रंगों में पेश किया है। इसका पहला कलर Sea Blue है और दूसरा कलर Alegant White है। इस फोन का बैक डिजाइन काफी शानदार है। इसके पिछले हिस्से पर Realme का लोगो भी छपा हुआ है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की डिस्प्ले दी है जो आई प्रोटेक्शन यानि आंखो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.8% है।
इस फोन का प्रोसेसर
इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस प्राइस सेगमेंट में इस फोन का प्रोसेसर सबसे अच्छा है। इसके अलावा इस फोन के चिपसेट में कंपनी ने पबजी की हाई ग्राफिक्स सेटिंग बाय डिफॉल्ट यानि पहले से ही सेट करके दी है। कंपनी का दावा है कि यूज़र्स इस फोन में गेमिंग का काफी अच्छा अनुभव करेंगे। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है, जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है।
कैमरा सेटअप और कीमत
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें को इसमें कंपनी ने तीन कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 12 मेगारपिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इस फोन में दूसरा कैमरा पोर्ट्रेट लेंस के लिए दिया गया है, जिसका अर्पचर f/2.4 है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में एक मैक्रो लेंस भी दिया है।
इस फोन में कंपनी ने एक ही वेरिएंट पेश किया है। ये 3 जीबी रैम और 32 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत 8,499 रुपए है। इस फोन को यूज़र्स realme.com और Flipkart से खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








