Home
News

रियलमी के इस सस्ते फोन को कल सिर्फ ₹1000 की ईएमआई पर खरीदें

भारत में आजकल बजट स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा लोकप्रियता और डिमांड वाले फोन की बात करें तो Realme Narzo 10A का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है। इस फोन को कई बार फ्लैश सेल में पेश किया जा चुका है लेकिन अभी भी सैकड़ों यूज़र्स ऐसे हैं, जो इस फोन को खरीदना चाहते हैं और इसकी सेल के बारे में पता करना चाहते हैं। अगर आप भी उन यूज़र्स में से एक हैं तो आपको बता दें कि कल आपके पास एक अच्छा मौका होगा।

रियलमी के इस सस्ते फोन को कल सिर्फ ₹1000 की ईएमआई पर खरीदें

Realme Narzo 10A को 1000 रुपए में खरीदें

Realme Narzo 10A को कल आप 1000 रुपए की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इस फोन को कल दोपहर 2 बजे से फ्लैश सेल में पेश किया जाएगा और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर होगी। इस फोन को 5000 एमएएच की बैटरी के साथ बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि इस फोन को कुछ अन्य ऑफर्स के साथ भी बिक्री के लिए पेश किया जाएगा, जिसके बारे में आप बिक्री वाले दोनों साइट्स पर जाकर पता कर सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने एक ही वेरिएंट पेश किया है। ये 3 जीबी रैम और 32 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत 8,499 रुपए है।

Realme Narzo 10A को कंपनी ने दो रंगों में पेश किया है। इसका पहला कलर Sea Blue है और दूसरा कलर Alegant White है। इस फोन का बैक डिजाइन काफी शानदार है। इसके पिछले हिस्से पर Realme का लोगो भी छपा हुआ है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की डिस्प्ले दी है जो आई प्रोटेक्शन यानि आंखो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.8% है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें को इसमें कंपनी ने तीन कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 12 मेगारपिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इस फोन में दूसरा कैमरा पोर्ट्रेट लेंस के लिए दिया गया है, जिसका अर्पचर f/2.4 है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में एक मैक्रो लेंस भी दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Talking about the most popularity and demand phones in budget smartphones in India nowadays, Realme Narzo 10A's magic is speaking head-on. This phone has been introduced in a flash sale many times but there are still hundreds of users who want to buy this phone and want to know about its sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X