Realme Narzo 20 की पहली सेल कल, जल्द ही आउट ऑफ स्टॉक होने की उम्मीद
Realme Narzo 20 को कल पहली बार फ्लैश सेल में बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। नार्ज़ों की पहली सीरीज के फोन ने भारतीय यूज़र्स को काफी प्रभावित किया था। अगर आप Realme Nazro 20 को खरीदना चाहते हैं तो कल दोपहर ठीक 12 बजे खरीदारी करने के लिए तैयार रहे हैं क्योंकि इस फोन के जल्द ही आउट ऑफ स्टॉक होने की उम्मीद है।

Realme Narzo 20 की पहली सेल
इस वजह से आप पहले अपने लिए इस नए फोन को खरीदने के लिए तैयार हो जाए। इस फोन के साथ कई तरह के ऑफर्स भी आपको मिलेंगे लेकिन उनमें सबसे खास ऑफर 1167 रुपए में मिलने वाला ईएमआई है। इस फोन तो आप अगर फ्लिपकार्ट से खरीदेंगे तो आपको इनती कम कीमत वाली ईएमआई का ऑफर मिलेगा। हालांकि आप फ्लिपकार्ट के अलावा रियलमी की वेबसाइट से भी इस फोन को खरीद सकते हैं।
इस फोन के खास फीचर्स
Realme Narzo 20 में कंपनी ने 6000 एमएएच की एक मेगा बैटरी दी है। ये बैटरी 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और इसमें टाइप सी पोर्ट वाला केबल दिया गया है। इस फोन में ऑल राउंड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की मिनी ड्रॉप डिस्प्ले दी है। इसमें 3 कार्ड स्लॉट के साथ ट्रिपल बैक कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एक एलई़डी लाइट के साथ आता है। इस फोन में के तीन कैमरा सेटअप का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ इस फोन में एक सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने Helio G85 गेमिंग प्रोसेसर दिया है।
इस फोन की कीमत
इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट के साथ पेश किया है। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 10,499 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 11,499 रुपए है। इस फोन की पहली सेल 28 सितंबर को यानि कल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और realme.com पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications