Home
News

Realme Narzo 20: अगले महीने लॉन्च होने की संभावना, जानिए संभावित फीचर्स और कीमत

Realme कंपनी एक नई सीरीज Narzo ने भारतीय यूज़र्स को काफी आकर्षित कर लिया है। रियलमी कंपनी ने इस सीरीज में अपने दो नए स्मार्टफोन्स Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A को भारत में कुछ महीने पहले लॉन्च किया था। अब इस स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी ने आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इस सीरीज के अंतरर्गत कंपनी ने Realme Narzo 20 को लॉन्च करने का फैसला किया है।

Realme Narzo 20: अगले महीने लॉन्च होने की संभावना, जानिए संभावित फीचर्स और कीमत

Realme Narzo 20 का अब इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने Realme Narzo 20 को अगले महीने यानि सितंबर में लॉन्च करने का फैसला किया है। हालांकि इस ख़बर के बारे में कोई पक्की या आधिकारिक जानकारी हमारे पास नहीं है लेकिन टिप्सटर के मुताबिक इस फोन को कंपनी अगले महीने लॉन्च करने वाली है।

Realme Narzo 20 के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अब इतना कहा जा रहा है कि इस फोन को कंपनी 15,000 रुपए की रेंज में लॉन्च कर सकती है। मुकुल शर्मा नाम के एक टिप्स्टर ने ट्विटर पर एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि रियलमी नारज़ो 20 को अगले महीने ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि टिप्सटर ने इस फोन के किसी भी फीचर्स के बारे में फिलहाल किसी भी तरह की कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

फीचर्स की जानकारी नहीं

बहराल, हम अपने अंदाज से भी Realme Narzo 20 में आने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी MediaTek Helio SoC चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के तौर पर कर सकती है। इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी चार कैमरों का क्वॉड कैमरा सेटअप भी दे सकती है।

इसके अलावा इस फोन कंपनी 5000 एमएएच की बैटरी दे सकती है और एक बढ़िया सेल्फी कैमरा भी देने की उम्मीद है। इसके अलावा इस फोन के डिजाइन से भी यूज़र्स को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि Realme Narzo 10 में रियलमी कंपनी ने एक नया और बढ़िया लुक वाला डिजाइन दिया था, जिसे यूज़र्स ने काफी पसंद कर रहे हैं।

अब भारतीय यूज़र्स को रियलमी नारज़ो 20 से भी वैसी ही उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन में भी कंपनी कुछ नया और इनोवेटिव टाइप का डिजाइन पेश करेगी, जिसे यूज़र्स काफी पसंद करेंगे। हालांकि हमे लगता है कि अगर इस फोन को अगले महीने ही कंपनी रिलीज़ करने वाली है तो आने वाले कुछ दिनों में इस फोन के लीक्स भी सामने आने शुरू हो जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new series of Realme company, Narzo has attracted a lot of Indian users. The Realme company launched its two new smartphones Realme Narzo 10 and Realme Narzo 10A in India a few months back in this series. Now the company has decided to pursue this smartphone series. Under this series, the company has decided to launch Realme Narzo 20.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X