Realme Narzo 20 Pro: 65W सुपरडार्ट फास्ट चार्ज और अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च
Realme Narzo 20 सीरीज को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस लॉन्चिंग में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। इन फोन्स का नाम Realme Narzo 20, Realme Narzo 20A और Realme Narzo 20 Pro है। Realme Narzo 20 और Realme Nazro 20A के बारे हम आपको पिछले आर्टिकल में बता चुके हैं। अब इस आर्टिकल में हम आपको Realme Narzo 20 Pro के बारे में बताते हैं।
Realme Narzo 20 Pro का अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले
Realme Nazro 20 Pro इस सीरीज का सबसे महंगा फोन है। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इस फोन की डिस्प्ले काफी अल्ट्रा स्मूथ है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। इस फोन में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में कंपनी ने 120 टच सैंपलिंग रेट भी दिया है। वहीं इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो ये फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर के साथ आता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन में दो रैम वेरिएंट दिया हुआ है। एक 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट है तो दूसरा 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट है। इस फोन में कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरा दिया हुआ है। इस कैमरा सेटअप का पहला फोन 48 मेगापिक्सल का है। वहीं इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इन दोनों बैक कैमरा के अलावा इस फोन में दो और 2-2 मेगापिक्सल के कैमरा दिए हैं। इनमें एक कैमरा सेंसर मोनोक्रोम लेंस और दूसरा मैक्रो लेंस के साथ आता है।
बेहतरीन सेल्फी कैमरा फीचर्स के साथ
इस फोन से सेल्फी क्लिक करने और वीडियो कॉलिंग के लिए भी कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया है। ये सेल्फी कैमरा एआई ब्यूटी, फ्रंट पनोरमा, फ्लिप सेल्फी, पोर्ट्रेट मोड और नाइटस्केप मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है।
65 वॉट के सुपरडार्ट चार्ज सपोर्ट के साथ
इस फोन में कंपनी ने 4500 एमएएच की बैटरी दी है, जो 65 वॉट के सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स और साइड में एक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया है।
इस फोन की कीमत और बिक्री
Realme Narzo 20 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। वहीं इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 16,999 रुपए का है। इस फोन को इंटरनल स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन की पहली सेल 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे से होगी।


Click it and Unblock the Notifications








