Home
News

Realme Narzo 20 Pro की आज एक बार फिर होगी सेल, जानिए इसकी कीमत और बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस

Realme Narzo 20 Pro को आज एक बार फिर फ्लैश में पेश किया जा रहा है। इस फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी। इस फोन को आज फ्लिपकार्ट और Realme.com से खरीद सकते हैं। इस फोन के साथ कुछ ऑफर्स और सेल भी कंपनी दे रही है, जिसे आप खरीदते वक्त वेबसाइट पर देख सकते हैं। आइए हम इस फोन के बारे में आपको बताते हैं।

Realme Narzo 20 Pro का अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले

Realme Narzo 20 Pro का अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले

Realme Nazro 20 Pro इस सीरीज का सबसे महंगा फोन है। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इस फोन की डिस्प्ले काफी अल्ट्रा स्मूथ है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। इस फोन में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में कंपनी ने 120 टच सैंपलिंग रेट भी दिया है। वहीं इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो ये फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर के साथ आता है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन में दो रैम वेरिएंट दिया हुआ है। एक 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट है तो दूसरा 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट है। इस फोन में कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरा दिया हुआ है। इस कैमरा सेटअप का पहला फोन 48 मेगापिक्सल का है। वहीं इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इन दोनों बैक कैमरा के अलावा इस फोन में दो और 2-2 मेगापिक्सल के कैमरा दिए हैं। इनमें एक कैमरा सेंसर मोनोक्रोम लेंस और दूसरा मैक्रो लेंस के साथ आता है।

बेहतरीन सेल्फी कैमरा फीचर्स के साथ

बेहतरीन सेल्फी कैमरा फीचर्स के साथ

इस फोन से सेल्फी क्लिक करने और वीडियो कॉलिंग के लिए भी कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया है। ये सेल्फी कैमरा एआई ब्यूटी, फ्रंट पनोरमा, फ्लिप सेल्फी, पोर्ट्रेट मोड और नाइटस्केप मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है।

65 वॉट के सुपरडार्ट चार्ज सपोर्ट के साथ

इस फोन में कंपनी ने 4500 एमएएच की बैटरी दी है, जो 65 वॉट के सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स और साइड में एक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया है।

इस फोन की कीमत और बिक्री

Realme Narzo 20 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। वहीं इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 16,999 रुपए का है। इस फोन को इंटरनल स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo 20 Pro is being introduced once again in Flash. The sale of this phone will be from 12 noon today. You can buy this phone today from Flipkart and Realme.com. The company is also offering some offers and sale with this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X