Realme Narzo 20 Series कल होगा लॉन्च, यहां देखिए इस फोन की लाइव लॉन्च स्ट्रीमिंग
Realme Narzo 20 सीरीज को कल लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन को कल लॉन्च किया जाएगा। इनमें Realme Narzo 20, Realme Narzo 20A और Realme Narzo 20 Pro होगा। इन तीनों फोन के लॉन्च इवेंट को देखने के लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है। आप हमारे आर्टिकल में ही अटैच लिंक के अंदर इस सीरीज के लॉन्च इवेंट को देख सकते हैं।

Realme Narzo 20 Series की लॉन्चिंग कल
रियलमी कंपनी की इस नई नारज़ो सीरीज के स्मार्टफोन्स ने भारतीय यूज़र्स को काफी आकर्षित किया है। इस वजह से अब यूज़र्स अगली नारज़ो सीरीज का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं। अब अगली नारज़ो सीरज में रियलमी कंपनी अपने 3 नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। इन तीन स्मार्टफोन में से पहला स्मार्टफोन Realme Narzo 20, Realme Narzo 20A और Realme Narzo 20 Pro होगा।
इन तीनों स्मार्टफोन्स के बारे में अब कुछ बातें सामने आ रही है। इन तीनों फोन की लॉन्चिंग 21 सितंबर को एक लॉन्च इवेंट के जरिए की जाएगी। इस फोन को Realme Narzo 10 Series के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। Realme Narzo 10 को इस साल ही लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के दो फोन को भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
इस फोन की संभावित स्पेसिफिकेशंस
इन स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में फिलहाल कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये तीनों फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI 2.0 पर काम करेंगे। इस फोन के टीज़ पोस्टर में Feel The Power लिखा हुआ है। इसका मतलब है कि इस फोन में शानदार प्रोसेसर कंपनी देने वाली है। इस वजह से कहा जा रहा है कि ये फोन गेमिंग के लिए काफी खास होने वाले हैं।
टीज़ पोस्टर में तीनों फोन का बैक पैनल देखा जा सकता है। इन तीनों फोन में से एक फोन के बैक में तीन कैमरों का सेटअप एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिख रहा है। ये फोन शायद Realme Narzo 20A हो सकता है। इसमें तीन कैमरा एक वर्टिकल सिलेंडर शेप में दिया गया है। वहीं इस टीज़ पोस्टर में दूसरा फोन 4 बैक कैमरों के साथ आएगा। इस कैमरा सेटअप को एक वर्गाकार शेप में फिट किया गया है। इसके साथ भी पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








