Home
News

Realme Narzo 20A की सेल आज, कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन

Realme कंपनी के एक नए और लेटेस्ट फोन को आज एक बार फिर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। रियलमी के नए नार्जों सीरीज के इस स्मार्टफोन का नाम Realme Narzo 20A है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इसके साथ-साथ आप इस फोन को realme.com पर भी जाकर खरीद सकते हैं।

Realme Narzo 20A की सेल आज, कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन

इस फोन को खरीदने पर दोनों ही जगहों पर कुछ ऑफर्स भी यूज़र्स को दिए जाएंगे। आप लॉन्च शुरू होने से कुछ देर पहले ही वेबसाइट पर जाकर ऑफर्स के बारे में जान लें और पेमेंट की प्रक्रिया के लिए तैयार रहे। ऐसा हम इसलिए कह रह हैं कि आज इस फोन के जल्दी आउट ऑफ स्टॉक होने की संभावना है।

5000 एमएएच की बैटरी और दमदार प्रोसेसर

Realme Narzo 20A के साथ आज सस्ता ईएमआई ऑप्शन और कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है। Realme Narzo 20A इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच बैटरी दी है। इस फोन में भी कंपनी ने ऑल राउंड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की मिनी ड्रॉप डिस्प्ले दी है। इस फोन में कंपनी ने 3 कार्ड स्लॉट के साथ 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल एआई कैमरा का सेटअप दिया है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर भी दिया है।

इस फोन की कीमत इस फोन का पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का आता है, जिसकी कीमत 9,499 रुपए है।

आपको बता दें कि Realme Narzo 20A के साथ रियलमी कंपनी ने 2 अन्य स्मार्टफोन्स को भी बिक्री के लिए पेश किया था। उन स्मार्टफोन का नाम Realme Narzo 20 और Realme Narzo 20 Pro है। इन दोनों फोन को पहले ही बिक्री के लिए पेश किया जा चुका है। Realme Narzo 20 Pro की बिक्री सबसे पहले हुई थी और उसके बाद Realme Narzo 20 को पहली बार बिक्री के लिए पेश किया गया।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new and latest phone of Realme company is being offered for sale once again. This smartphone of Realme's new Narrows series is named Realme Narzo 20A. This phone will be offered for sale on Flipkart from 12 noon today. Along with this, you can also buy this phone by visiting realme.com.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X