Realme Nazro 30 सीरीज के लॉन्च से पहले जानिए स्मार्टफोन्स की कीमत...!
Realme कंपनी अपनी एक लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम Realme Narzo 30 है। रियलमी के नार्ज़ों सीरीज ने काफी लोकप्रियताएं हासिल की है। अब इस कैटेगरी में एक नई सीरीज का नाम जुड़ने वाला है। रियलमी कंपनी अपनी इस नई सीरीज के स्मार्टफोन्स को 24 फरवरी यानि परसो लॉन्च करने वाली है।

अब जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख करीब आ रही है, इस फोन सीरीज के बारे में बहुत सारे फीचर्स सामने आते जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस सीरीज में भी कंपनी बाकी सीरीज की तरह Realme Narzo 30, Realme Narzo 30A और Realme Narzo 30 Pro को लॉन्च करने वाली है।
Realme Narzo 30 की कीमत
इस फोन सीरीज के बारे में हाल ही में एक रिपोर्ट सामनो आई है। उस रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि Realme Narzo 30 भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा। इसके बारे में कहा जा रहा है कि इसकी कीमत Realme X7 से भी कम होगा। अब Realme X7 5G फोन की कीमत पर गौर करें तो उसकी कीमत 19,999 रुपए है। अब रिपोर्ट के मुताबिक Realme Narzo 30 की कीमत 19,999 रुपए से कम होने की उम्मीद की जा रही है।
Realme X7 जैसा ही होगा प्रोसेसर
इसके अलावा एक और चीज पर गौर करें तो Realme X7 में कंपनी ने Dimensity 800U चिपसेट दिया है और यही चिपसेट कंपनी Realme Narzo 30 Pro 5G में भी देने वाली है। अब ऐसे में सवाल यह है कि क्या Realme Narzo 30 Pro 5G फोन की कीमत भी 20,000 से कम होगी?
Realme Narzo 30 Pro 5G की संभावित कीमत
एक टिप्सटर के मुताबिक Realme Narzo 30 Pro 5G का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला होगा, जिसकी कीमत 15,999 या 16,999 रुपए हो सकती है। वहीं इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 या 18,999 रुपए हो सकती है। इस फोन को कंपनी स्वार्ड ब्लैक और सिल्वर दो कलर में पेश कर सकती है।
इस फोन के संभावित फीचर्स
इस नए फोन सीरीज के फीचर्स की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज के 5G वेरिएंट में कंपनी 5000 एमएएच की बैटरी दे सकती है, जो 30W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा इस फोन में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा समेत ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
Realme Narzo 30A की संभावित कीमत और फीचर्स
Realme Narzo 30A की कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि इसका पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की हो सकती है, जिसकी कीमत 8,999 या 8,499 रुपए हो सकती है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला हो सकता है, जिसे कंपनी 9,999 रुपए में लॉन्च कर सकती है। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी इसमें 18W के फास्ट चार्जिंग के साथ 6000 एमएएच की बैटरी, 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा समेत डुअल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications