Home
News

Realme Narzo 30A की आज पहली सेल, कई ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ

Realme कंपनी ने हाल ही में अपनी एक नई सीरीज Realme Narzo 30 के तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। इन तीन में से एक स्मार्टफोन का नाम Realme Narzo 30A है। इस स्मार्टफोन को आज पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है।

Realme Narzo 30A की आज पहली सेल, कई ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ

Realme Narzo 30A की पहली बिक्री

आप अगर इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास पहला और सुनहरा मौका है। इस फोन को realme.com और flipkart के जरिए बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन की बिक्री अब से कुछ देर बाद यानि दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स

इस फोन के ऑफर्स की बात करें तो अगर आप इस फोन को बैंक ऑफ बड़ौदा के मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड के जरिए खरीदेंगे तो आपको 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा जो लोग आज इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदेंगे उन्हें Google Home Mini और Google Nest Hun को क्रमश: 2,499 और 5,999 रुपए में खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर 500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट यूज़र्स को दिया जाएगा।

इस फोन की कीमत और बिक्री

इस फोन की कीमत की बात करें तो इस फोन का पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत कंपनी ने 8,999 रुपए तय की है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत कंपनी ने 9,999 रुपए तय की है। इस फोन को 5 मार्च की दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और realme.com पर पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इसके साथ-साथ इस फोन को आप लेजर ब्लैक और लेजर ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

इस फोन का डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी

इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G85 SoC चिपसेट दी गई है। इस फोन में कंपनी ने 6000 एमएएच की एक दमदार बैटरी दी है। यह बैटरी 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा मोनोक्रोम पोर्टेट सेंसर के साथ पेश किया गया है। इन सबके अलावा इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme company recently launched a new series of three smartphones of Realme Narzo 30. One of these three smartphones is named Realme Narzo 30A. This smartphone is being offered for sale for the first time today.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X