Realme Nazro 30A हुआ लॉन्च, जानिए डिस्प्ले, कैमरा, कीमत बैटरी और बिक्री
Realme Narzo 30 Series को लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज के जरिए रियलमी कंपनी ने Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme Narzo 30A को लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी ने एक इयरबड्स भी लॉन्च किया है। इस आर्टिकल में हम आपको Realme Narzo 30A के बारे में बताने जा रहे हैं। अगले आर्टिकल्स में हम आपको Realme Narzo 30 Pro 5G और Ear Buds 2 के बारे में बताएंगे।

नए फोन का शानदार डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन की डिस्प्ले पर एक वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इसमें MediaTek Helio G85 SoC चिपसेट को शामिल किया है। यह चिपसेट 4GB LPDDR4X RAM के साथ आया है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा मोनोक्रोम पोर्टेट सेंसर के साथ पेश किया गया है। इन सबके अलावा इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया है।
6000 एमएएच की बैटरी
इस फोन में कंपनी ने 6000 एमएएच की एक दमदार बैटरी दी है। यह बैटरी 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, इसके अलावा इस फोन के बैटरी में कंपनी ने रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। इस फोन की बैटरी के लिए कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज करने पर 46 दिनों का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। इस फोन का वजन 207 ग्राम है।
इस फोन की कनेक्टिविटी
इस फोन में अधिकतम 64 जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज मिलता है लेकिन आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। वहीं इस फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो कंपनी ने इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, और USB Type-C समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
इस फोन की कीमत और बिक्री
इस फोन की कीमत की बात करें तो इस फोन का पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत कंपनी ने 8,999 रुपए तय की है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत कंपनी ने 9,999 रुपए तय की है। इस फोन को 5 मार्च की दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और realme.com पर पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इसके साथ-साथ इस फोन को आप लेजर ब्लैक और लेजर ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








