Home
News

Realme ला रहा तगड़ा फोन, कंपनी ने बताया 'लॉन्ग लास्टिंग बैटरी चैंपियन', कीमत होगी सिर्फ इतनी

रियलमी भारतीय मार्केट के लिए Realme Narzo 80 Lite स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। फोन को अमेजन पर लाइव हुई माइक्रोसाइट पर टीज किया गया है। फोन Realme Narzo 80 सीरीज का तीसरा डिवाइस होने वाला है।

फोन के बारे में कई जरूरी डिटेल भी रिवील हो चुकी है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं और इसकी कीमत कितनी हो सकती है। आइए जानते हैं।

Realme ला रहा तगड़ा फोन, कीमत होगी सिर्फ इतनी

Realme Narzo 80 Lite लॉन्च डिटेल

रियलमी नार्जो 80 लाइट लॉन्च होने के बाद अमेजन पर बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। कंपनी ने इस डिवाइस को भारत का लॉन्ग लास्टिंग बैटरी चैंपियन बताया है। इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यही बैटरी लाइनअप के दूसरे फोन्स में भी मिलती है। इसमें रिवर्स चार्जिंग मिलने की भी बात कही गई है।

यह फोन 46 घंटे फोन कॉल पर चलेगा। एक बार चार्ज होने पर इसमें लगातार लगभग 18 घंटे इंस्टाग्राम चला पाएंगे और 15.7 घंटे इसमें यूट्यूब चलाया जा सकेगा। अभी कंपनी ने सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, सिर्फ इसका इंडिया लॉन्च कन्फर्म किया है।

दो वेरिएंट में होगा लॉन्च

रियलमी नार्जो 80 लाइट स्लिम डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। इसकी थिकनेस 7.94mm है। फोन पर्पल और ब्लैक कलर में एंट्री लेगा। फोन ट्रिपल कैमरा डिजाइन के साथ आएगा। इसमें राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन मिलेगी। डिजाइन के मामले में यह फोन लाइनअप के बाकी दो फोन से थोड़ा अलग होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग स्मार्टफोन 4GB+128GB और 6GB+128GB वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

कितनी हो सकती है कीमत

फोन की कीमतों के बारे में फिलहाल कोई अपडेट नहीं है, लेकिन यह सीरीज का सबसे अफोर्डेबल फोन हो सकता है। रियलमी नार्जो प्रो की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि नार्जो 80x 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है। ऐसे में इसकी कीमत भी इसी के आसपास हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X