Realme ला रहा दो तगड़े फोन, 6000mAh बैटरी के साथ होंगे लॉन्च, कीमत भी रहेगी कम
Realme भारतीय यूजर्स के लिए दो नए स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। कंपनी ने इनकी लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x स्मार्टफोन पिछले साल आई नार्जो 70 सीरीज का सक्सेसर हैं। इनमें तमाम अपग्रेड फीचर्स को शामिल किया गया है।
अपकमिंग फोन्स के लिए कंपनी की वेबसाइट और अमेजन पर माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां दोनों ही फोन के बारे में कई तरह की डिटेल रिवील हो गई है, साथ ही कंपनी ने इनकी कीमतों को लेकर भी हिंट दे दिया है। सीरीज के दोनों फोन में क्या स्पेक्स मिल सकते हैं। यहां बताने वाले हैं।

लॉन्च डेट और अवेलेबिलिटी
Realme Narzo 80 Pro 5G और नार्जो 80x 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे। दोनों ही स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद बिक्री के लिए अमेजन पर अवेलेबल होंगे। इनकी बिक्री की डेट अलग-अलग हो सकती है। नार्जो 80 प्रो 5जी 20,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा, जबकि नार्जो 80x की एंट्री 13,000 रुपये वाले प्राइस सेगमेंट में होगी।
स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
रियलमी नार्जो 80 प्रो 5जी स्लिम डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। इसकी मोटाई 7.5mm होगी। वहीं, नार्जो 80एक्स 5जी फ्लैट फ्रेम के साथ आएगा। इसकी थिकनेस 7.94mm होगी। प्रो मॉडल में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और नार्जो 80एक्स में रेक्टेंगूलर आइलैंड होगा। दोनों ही फोन मिल्ट्री-ग्रेड शॉकप्रूफ और IP69 के सर्टिफिकेशन के साथ आएंगे।
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि नार्जो 80 प्रो 5जी में 4,500 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करने वाली कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी। परफॉर्मेंस की बात करें तो प्रो मॉडल में Dimensity 7400 प्रोसेसर लगा होगा, दूसरी तरफ नार्जो 80एक्स में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया जाएगा। इनमें 6050mm vC कूलिंग सिस्टम भी लगा होगा।

दोनों फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। प्रो मॉडल 80W की सुपरवूक और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। Narzo 80x में 45W की चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट होगा। रियलमी ने अपने नए नार्जो 80 डुओ की घोषणा की है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह फोन दो कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगा।
बता दें कि इससे पहले रियलमी नार्जो 70 प्रो और नार्जो 70x को क्रमशः 19,999 रुपये और 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। नार्जो 80 डुओ भी बजट सेगमेंट में शानदार फीचर्स के साथ एक अच्छा ऑप्शन ग्राहकों के लिए बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








