दमदार प्रोसेसर के साथ एंट्री करेगा Realme Narzo 80 Pro, अमेजन पर होगी बिक्री; कब है लॉन्च की उम्मीद?
Realme Narzo 80 Pro: रियलमी पी3 सीरीज को भारत में लॉन्च करने के बाद कंपनी ने एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए कमर कस ली है। अपकमिंग फोन नार्जो लाइनअप में एंट्री करेगा। Realme Narzo 80 Pro 5g के लिए लॉन्च से पहले अमेजन पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। जहां इसके बारे में कई तरह की डिटेल रिवील हो गई है।
फोन को पावरफुल प्रोसेसर और कई स्पेशल फीचर्स के साथ कंपनी लेकर आ रही है। यह रियलमी नार्जो 70 प्रो का सक्सेसर है। इसमें क्या फीचर्स मिल सकते हैं और इसकी एक्सपेक्टेड कीमत कितनी हो सकती है। आइए जानते हैं।

Realme Narzo 80 Pro इंडिया लॉन्च कन्फर्म
रियलमी नार्जो 80 प्रो 5जी बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर अवेलेबल होगा। फिलहाल, इसकी सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे अप्रैल में पेश किया जाएगा। फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस चिपसेट का अंतूतू स्कोर 7.83 लाख आता है।
कितनी होगी कीमत?
अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 20,000 रुपये के आस-पास की कीमत में उपलब्ध हो सकता है, कम से कम बेस मॉडल के लिए। बता दें रियलमी नार्जो 70 प्रो को पिछले साल 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। माइक्रोसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, फोन का डिजाइन बॉक्सी फ्रेम के साथ राउंडेड किनारों और क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दिखता है।
BIS सर्टिफिकेशन पर हुई लिस्टिंग
रियलमी नार्जो 80 प्रो को RMX5033 मॉडल नंबर के साथ हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि RMX5033 मॉडल नंबर रियलमी नार्जो 80 अल्ट्रा से भी जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें स्पीड सिल्वर, रेसिंग ग्रीन और नाइट्रो ऑरेंज जैसे कलर ऑप्शन मिलेंगे।
इसके अलावा, रियलमी नार्जो 80 लाइनअप में रियलमी नार्जो 80x और नार्जो 80 अल्ट्रा भी शामिल हो सकते हैं। Narzo 80x का मॉडल नंबर RMX3944 है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Realme P3x से भी जुड़ा हुआ है, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है।
वहीं, Realme Narzo 80 Ultra को सीरीज का पहला Ultra ब्रांडेड मॉडल माना जा रहा है। यह कम से कम 8GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन और व्हाइट गोल्ड कलर में एंट्री कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








