Realme Narzo 90 और Narzo 90x भारत में 16 दिसंबर को होंगे लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ
Realme ने भारत में अपनी नई Narzo 90 सीरीज के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इस सीरीज के तहत Realme Narzo 90 और Realme Narzo 90x स्मार्टफोन 16 दिसंबर 2025 को भारतीय बाजार में दस्तक देंगे। यह दोनों फोन खासतौर पर युवाओं, छात्रों और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।
इनकी स्मार्टफोन्स की कीमत भी बजट सेगमेंट को हिट करेगी। अपकमिंग फोन्स के बारे में क्या डिटेल रिवील हो चुकी है। आइए चेक करते हैं पूरी डिटेल...

7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग
Realme Narzo 90 में कंपनी 7000mAh की दमदार बैटरी दे रही है, जिसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार चार्ज करने पर यह पूरा दिन आराम से चल जाएगा। इसके साथ ही फोन में 6 साल की बैटरी लाइफ गारंटी भी दी जा रही है।
जबरदस्त ब्राइट डिस्प्ले और मजबूत बॉडी
Narzo 90 में 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आएगी। इसके अलावा यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा, यानी यह धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
50MP कैमरा और AI फीचर्स
फोन में डुअल 50MP कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही इसमें AI Edit Genie और AI Editor जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिससे फोटो और वीडियो एडिटिंग और भी आसान हो जाएगी।
संभावित कीमत और अवेलेबिलिटी
अभी कंपनी ने इन फोन्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Realme की Narzo सीरीज आमतौर पर ₹20,000 से कम बजट में आती है। उदाहरण के तौर पर Realme Narzo 80x की कीमत ₹13,999 थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Narzo 90x की कीमत सबसे कम और Narzo 90 उससे थोड़ा महंगा हो सकता है। Realme Narzo 90 सीरीज को realme.com और Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








