Home
News

Realme 2020 Sale: 5 जनवरी तक रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर्स

Realme ने अपने धमाकेदार स्मार्टफोन्स के चलते बाजार में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फोन के स्मार्टफोन ना केवल किफायती बल्कि स्मार्ट स्पेसिफिकेशन से लैस होते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए तरह तरह के ऑफर पेश करती रहती है, ताकि ग्राहक Realme के स्मार्टफोन को बेहतर कीमत में खरीद सकते हैं। नए साल के साथ एक बार फिर कंपनी ग्राहकों को ऐसा मौका दे रही है।

Realme 2020 Sale: 5 जनवरी तक चलेगी इस साल की पहली रियलमी सेल

Realme 2020 Sale

Realme ने अपनी Realme 2020 Sale को पेश कर दिया है। ये सेल 2 जनवरी से शुरू हुई है और 5 जनवरी तक चलेगी। इस सेल के अंदर Realme X, Realme 5 Pro और Realme 3 Pro, Realme 3i, Realme 3 और Realme C2 स्मार्टफोन्स को कम कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा। बता दें, कंपनी ने अपनी इस सेल को 5 जनवरी तक के लिए पेश किया है।

इतना ही नहीं, ग्राहकों की सहुलियत के लिए कंपनी बिना ब्याज वाले ईएमआई, मोबीक्विक से 10 प्रतिशत सुपर कैशबैक और कैशिफाई से एक्सचेंज में 500 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है। अगर आप भी Realme की इस सेल का लाभ उठाना चाहते हैं तो Realme की सेल को कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर आयोजित किया गया है।

शानदार कीमत के साथ स्मार्टफोन

सेल में रियलमी एक्स के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, Realme X के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज को 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहक Realme 5 Pro स्मार्टफोन को 12,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।

वहीं, सेल में Realme 3 Pro के 4 जीबी रैम + 6 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसी के साथ Realme 3 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। ग्राहक Realme 3i को 6,999 की कीमत के साथ खरीद सकेंगे।

Realme 5 Pro की स्पेसिफिकेशंस

Realme के इन सभी स्मार्टफोन में से सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 5 Pro है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो रियलमी 5 प्रो में 6.3-inch FHD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्युशन 1080 x 2340 पिक्सल है। मिनिड्रॉप डिज़ाइन के तौर पर सेल्फी कैमरा को एक वॉटरड्रॉप नॉच में जगह दी गई है।

रियलमी x में स्नैपड्रैगन 710 दिया गया था। आपको बता दें कि इसी का अपग्रेडेड वर्जन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का रियलमी 5 प्रो में इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, फोन में हाइपरबूस्ट 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगी।

कम कीमत में बेहतरीन कैमरा सेटअप

इस फोन का फोन का 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा आपको अपनी तरफ आर्कषित करेगा। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्स्ल का है। यह सेंसर IMX586 का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आता है। इसका अपर्चर f/2.25 है। इसका तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल है, जिसका अपर्चर f/2.4 है।

Realme 2020 Sale: 5 जनवरी तक चलेगी इस साल की पहली रियलमी सेल

इस फोन का तीसरा सेंसर पोरट्रेट के लिए खासतौर पर दिया गया है। रियलमी 5 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC 3.0 फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि बैटरी का साइज़ काफी सामान्य है लेकिन बैटरी का क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करना इसे अफॉर्डेबल कीमत वाले फोन सेगमेंट में अलग बनाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme has introduced its Realme 2020 Sale. This sale has started from January 2 and will run till January 5. Under this cell, Realme X, Realme 5 Pro and Realme 3 Pro, Realme 3i, Realme 3 and Realme C2 smartphones can be purchased with a lower price. Let us know, the company has introduced this cell till January 5.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X