जबरदस्त ऑफर्स, पावरफुल फीचर्स और 6000mAh बैटरी; इस 5G फोन की शुरू हुई सेल
Realme ने हाल ही में मिड-रेंज सेगमेंट में नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Realme P3 Pro के नाम से लाया गया लेटेस्ट फोन Realme P2 Pro का सक्सेसर है। रियलमी के नए फोन के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर पहली सेल लाइव हो चुकी है।
पहली सेल में कई तरह के बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिनका फायदा उठाकर ग्राहक अच्छी बचत कर सकते हैं। सेल में क्या ऑफर मिल रहे हैं और फोन किन स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। हम यहां बताने वाले हैं।

Realme P3 Pro प्राइस और सेल
Realme P3 Pro स्मार्टफोन की पहली सेल दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुकी है। सेल में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 5% कैशबैक मिलेगा। सभी बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। जिससे फोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट EMI ऑप्शन भी ऑफर कर रहा है।
स्मार्टफोन के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान यह 21,999 रुपये में अवेलेबल है। इसका 8GB+256GB वेरिएंट 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, टॉप एंड वेरिएंट (12GB+256GB) 24,999 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है, जबकि इसका असल दाम 26,999 रुपये है।
स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है। डिवाइस Saturn Brown, Galaxy Purple और Nebula Glow जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है।
Realme P3 Pro 5G स्पेसिफिकेशन
Realme P3 Pro 5G में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें पावर के लिए 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6000mAH की बैटरी मिलती है। इसमें क्वाड कर्व एजफ्लो डिस्प्ले दी गई है।
स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का सेंसर मिलता है। फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड realme UI 6.0 पर चलता है। पानी और धूल से सेफ रखने के लिए इसे IP66, IP68,IP69 रेटिंग मिली हुई है। इसमें एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन में AI रिफ्लेक्शन रिमूवर, AI स्नैप मोड सर्कल टू सर्च जैसे कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








