Realme P3 Ultra vs iQOO Neo 10R: मिड-रेंज में कौन है सबसे स्मार्ट और पावरफुल फोन?
Realme P3 Ultra vs iQOO Neo 10R: Realme ने कुछ दिन पहले भारत में अपनी P-सीरीज में Realme P3 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी जैसी खूबियां दी गई हैं। वहीं, iQOO Neo 10R भी Neo सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है।
यह फोन भी दमदार परफॉर्मेंस का वादा करता है। ऐसे में कुछ लोग कन्फ्यूज हैं कि असल में कौन-सा फोन दमदार है। हम यहां इन दोनों फोन का फीचर्स के लिहाज से कंपेरिजन करने वाले हैं। जिससे आपको इनके बारे में आइडिया लग जाएगा।

डिस्प्ले
रियलमी पी3 अल्ट्रा में 6.78 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस, और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। इसमें DCI-P3 कलर गैमट और Widevine L1 सर्टिफिकेशन है, लेकिन HDR सर्टिफिकेशन की कमी है।
दूसरी तरफ आईकू नियो 10R में भी 6.78 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है, लेकिन इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। यह HDR स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करता है, जो इसे OTT प्लेटफॉर्म पर बेहतर विजिबिलिटी देता है। साथ ही इसमें 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस भी है।
परफॉर्मेंस
रियलमी पी3 अल्ट्रा में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है, जिसे माली-जी615 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। वहीं, आईकू के फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। दोनों स्मार्टफोन में LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज है, लेकिन iQOO Neo 10R में UFS 4.1 का ऑप्शन भी मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
रियलमी पी3 अल्ट्रा में 6,000mAh बैटरी है, जो 80W अल्ट्रा चार्ज चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iQOO Neo 10R में 6,400mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फ्लैशचार्ज और 55W PD चार्जिंग के साथ आती है। बैटरी के मामले में आईकू का फोन बाजी मार लेता है।
सॉफ्टवेयर
रियलमी पी3 अल्ट्रा में एंड्रॉइड 15 और Realme UI 6.0 है, जो कम प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स और बेहतर यूजर इंटरफेस के साथ आता है। इसमें एआई अल्ट्रा टच कंट्रोल, एआई लाइव फोटो और सर्कल टू सर्च जैसे फीचर्स हैं। आईकू नियो 10आर में एंड्रॉइड 15 बेस्ड फनटच ओएस 15 है, जो 3 + 4 सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी के साथ आता है। इसमें एआई ट्रांसलेशन, एआई इरेज और सर्कल टू सर्च जैसे फीचर्स मिलते हैं।
प्राइस कंपेरिजन
Realme P3 Ultra
- 8GB + 128GB- 26,999 रुपये
- 8GB + 256GB- 27,999 रुपये
- 12GB + 256GB- 29,999 रुपये
iQOO Neo 10R
- 8GB + 128GB- 26,999 रुपये
- 8GB + 256GB- 28,999 रुपये
- 12GB + 256GB- 30,999 रुपये
दोनों डिवाइस के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत समान है। हालांकि, Realme P3 Ultra के अन्य दो वेरिएंट्स iQOO Neo 10R की तुलना में अधिक अफोर्डेबल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








