Home
News

Realme P4 Power का टीजर: 10,000mAh बैटरी वाला पावर मॉन्स्टर एंट्री को तैयार!

Realme भारत में एक और जबरदस्त बैटरी-सेंट्रिक स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। Flipkart पर सामने आए नए टीजर और Realme के Head of Product Marketing फ्रांसिस वॉन्ग की X पोस्ट से कंफर्म हो गया है कि कंपनी जल्द ही Realme P4 Power नाम से नया P-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

शुरुआती संकेत साफ बताते हैं कि यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो बैटरी खत्म होने की टेंशन से दूर रहना चाहते हैं- खासकर गेमर्स और हेवी यूजर्स।

10,000mAh बैटरी वाला पावर मॉन्स्टर एंट्री को तैयार!

10,000mAh की बैटरी

Realme ने अभी आधिकारिक तौर पर बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Flipkart टीजर में "Beyond the thousand mAh race" और mAh के five-digit में जाने का जिक्र साफ तौर पर 10,000mAh बैटरी की तरफ इशारा करता है। अगर ऐसा हुआ, तो Realme P4 Power कागजों पर पावर बैंक जैसी क्षमता वाला स्मार्टफोन बन सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद Realme दावा कर रहा है कि फोन भारी या मोटा नहीं होगा। टीजर के मुताबिक, यह फोन pencil-thin body में आएगा और आसानी से पॉकेट में फिट हो जाएगा। साथ ही, इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, यानी जरूरत पड़ने पर आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर पाएंगे।

गेमिंग फोकस और 1.5K, 144Hz डिस्प्ले

Realme P4 Power को एक गेमिंग फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। प्रोसेसर का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन परफॉर्मेंस को लेकर कंपनी काफी कॉन्फिडेंट दिख रही है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 1.5K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले होगी। यह फीचर्स इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक प्रीमियम फील दे सकते हैं।

सॉफ्टवेयर सपोर्ट और अपडेट्स

Realme P4 Power को 3 साल तक Android OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलने का वादा किया गया है, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है।

लॉन्च डेट और अन्य डिटेल्स

फिलहाल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन फोन को BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। माना जा रहा है कि इसका मॉडल नंबर RMX5107 है, जो पहले भी लीक में सामने आ चुका है।

  • 12GB RAM + 14GB वर्चुअल RAM
  • 256GB स्टोरेज
  • ऑरेंज और ब्लू कलर ऑप्शन

कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक Realme P4 Power भारत में लॉन्च हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X