गेमर्स की मौज! आ रहा Realme P4X 5G, 90fps गेमिंग और कूलिंग तकनीक से होगा लैस
Realme अपनी P-सीरीज का विस्तार करते हुए भारत में एक नया स्मार्टफोन Realme P4X 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। अगर आप मोबाइल गेमिंग के शौकीन हैं और बजट में हाई-परफॉर्मेंस फोन तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है।
कंपनी ने चुपचाप Flipkart पर इस फोन की एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिससे इसके कई अहम फीचर्स का खुलासा हो गया है। टीजर में टैगलाइन दी गई है- 'Built to be Fastest', जो साफ इशारा करती है कि यह फोन स्पीड और गेमिंग पर केंद्रित होगा।

गेमिंग का नया लेवल
Realme का दावा है कि P4X 5G सिर्फ दिखने में स्टाइलिश नहीं, बल्कि काम में भी सुपरफास्ट होगा।
90fps गेमिंग: टीजर के मुताबिक, यह फोन 'GT मोड' में 90fps गेमिंग को सपोर्ट करेगा। इसका मतलब है कि BGMI या COD जैसे गेम्स खेलते समय आपको मक्खन जैसा स्मूथ अनुभव मिलेगा।
मल्टीटास्किंग: कंपनी का दावा है कि यह फोन एक साथ 90 ऐप्स को बिना धीमा हुए रन कर सकता है। यह बेहतरीन रैम मैनेजमेंट और पावरफुल प्रोसेसर की ओर इशारा करता है।
गेमर्स के लिए खास फीचर्स
बाईपास चार्जिंग: यह फीचर गेमर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जब आप गेम खेलते हुए चार्जर लगाते हैं, तो यह तकनीक पावर को बैटरी में भेजने के बजाय सीधे मदरबोर्ड को सप्लाई करती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता और फोन गर्म नहीं होता।
वेपर चैम्बर कूलिंग: Realme का दावा है कि इस सेगमेंट में यह इकलौता फोन है जो Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम के साथ आ रहा है। यह फोन को भारी इस्तेमाल के बाद भी ठंडा रखेगा।
डिजाइन और चार्जिंग
डिजाइन: फोन में अल्ट्रा-थिन बेजल्स देखने को मिलेंगे, जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं और गेमिंग के दौरान स्क्रीन का अनुभव बेहतर बनाते हैं।
बैटरी और चार्जिंग: इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग दी जाएगी, जिससे फोन मिनटों में टॉप-अप हो जाएगा।
कब होगा लॉन्च?
फिलहाल Realme ने इसकी लॉन्च डेट, प्रोसेसर का नाम या कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन Flipkart पर टीजर आने का मतलब है कि फोन की लॉन्चिंग बस कुछ ही दिनों में होने वाली है। P-सीरीज के इतिहास को देखते हुए उम्मीद है कि यह एक किफायती कीमत वाला पावरफुल गेमिंग फोन होगा।


Click it and Unblock the Notifications
