Home
News

Realme Pad 3 Leaks: जल्द लॉन्च होगा रियलमी का नया 5G टैबलेट, जानिए लॉन्च डेट और फीचर्स

स्मार्टफोन मेकर Realme भारत में अपने टैबलेट लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं और लीक्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही भारत में Realme Pad 3 लॉन्च कर सकती है। रियलमी ने आखिरी बार 2023 में 'Realme Pad 2' पेश किया था, और अब एक लंबे अंतराल के बाद इसका अपग्रेडेड वर्जन बाजार में दस्तक देने वाला है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक हुई रिपोर्ट्स बताती हैं कि लॉन्च की तैयारियां जोरों पर हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल...

Realme Pad 3 Leaks: जल्द लॉन्च होगा रियलमी का नया 5G टैबलेट

कब होगा लॉन्च?

टिप्सटर अभिषेक यादव के मुताबिक, Realme Pad 3 भारत में दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस टैबलेट को दो कनेक्टिविटी वेरिएंट्स में लाएगी।

Wi-Fi वर्जन: (मॉडल नंबर RMP2502)

5G वर्जन: (मॉडल नंबर RMP2501)

स्टोरेज और कलर ऑप्शन

लीक के अनुसार, Realme Pad 3 को प्रीमियम लुक देने के लिए दो शानदार रंगों में पेश किया जाएगा।

  • स्पेस ग्रे
  • शैंपेन गोल्ड

परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए इसे दमदार रैम और स्टोरेज के साथ उतारा जाएगा। उम्मीद है कि यह दो कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा।

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज

Realme Pad 3 से क्या हैं उम्मीदें?

चूंकि यह Realme Pad 2 का सक्सेसर होगा, इसलिए इसमें पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसकी कीमत में भी इजाफा हो सकता है।

Realme Pad 2 में 11.5 इंच का 2K डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट), मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट, और 8360mAh की बड़ी बैटरी (33W चार्जिंग के साथ) दी गई थी। साथ ही इसमें डॉल्बी एटमॉस वाले क्वाड स्पीकर्स थे। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Realme Pad 3 में प्रोसेसर और चार्जिंग स्पीड में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X