Home
News

Realme Q2 सीरीज़ का टीज़र आया सामने, सबसे खास बात का हुआ खुलासा

रियलमी कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी का नतीजा है कि कंपनी जल्दी-जल्दी अपने स्मार्टफोन्स को पेश कर रही है। अब जल्द ही कंपनी की Realme Q2 स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च होने वाली है। ये सीरीज लैदर फिनिश और ट्रेंडी डिजाइन के साथ मार्केट में उतारी जाएगी। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने टीज़ करते हुए अपकमिंग सीरीज़ की जानकारी साझा की है।

Realme Q2 सीरीज़ का टीज़र आया सामने, सबसे खास बात का हुआ खुलासा

Realme Q सीरीज़ अब होगी लॉन्च

Chase ने रियलमी क्यू2 सीरीज के स्मार्टफोन्स की तस्वीरें भी शेयर की है। तस्वीरों में लैदर फिनिश के साथ फोन का लाइट ग्रे कलर दिख रहा है। बता दें कि टिप्सटर ने अपकमिंग सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। जिसके अनुसार, इस सीरीज का एक फोन Realme Q होगा और दूसरा Realme Q2 Pro होगा।

Xu Qi Chase ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर Realme Q2 की जानकारी टीज़ की है। उन्होंने कहा कि ये सीरीज़ हाई-एंड प्लेन लैदर क्राफ्टमैनशिप से लैस होगी। तस्वीरों में कंपनी का "Dare to Leap" लोगो प्रिंट दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि चीन में इस सीरीज को 13 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

Realme Q2 स्पेसिफिकेशन्स (expected)

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, रियलमी क्यू2 स्मार्टफोन की 6.5 इंच फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगी। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा। फोन में 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है। चिपसेट का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। फोन 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेंगे।

रियलमी क्यू2 में ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 एमपी, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हुए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
Realme Q2 प्रो स्पेसिफिकेशन्स (expected)

टिप्स्टर के मुताबिक, इसके प्रो हैंडसेट में 8 जीबी रैम और 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मौजूद हो सकती है। फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर हो सकते हैं। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी जो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The realme company is doing quite well in the smartphone market. As a result, the company is offering its smartphones more frequently. Now the company's Realme Q2 smartphone series is going to be launched soon. This series will be launched in the market with leather finish and trendy design. The company's Vice President Xu Qi Chase shared the details of the upcoming series while teasing.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X