Realme का 64 MP कैमरा स्मार्टफोन 8 अगस्त को होगा लॉन्च
Realme कंपनी अब भारत में अपने पॉव काफी तेजी से पसारने लगी है। हालांकि फिलहाल भारत के स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी कंपनी ने दबदबा कायम कर रखा है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि रियलमी कंपनी ने उन्हें टक्कर देना शुरू कर दिया है और बहुत जल्द उनकी बराबरी भी कर सकती है या उनसे आगे भी निकल सकती है।

Realme कंपनी को भारत में अपनी शुरुआत किए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। कंपनी ने कुछ ही स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं लेकिन यूज़र्स का भरोसा जीतने में कामयाब हुई है। अब रियलमी अपने भरोसे को बढ़ाने और पक्के यकीन में बदलने के लिए काम कर रही है। रियलमी कंपनी ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम Realme X है। इस स्मार्टफोन को यूज़र्स काफी पसंद कर रहे हैं।
इसके अलावा कंपनी ने एक बजट स्मार्टफोन Realme 3i भी इंडिया में लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन को यूज़र्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब रियलमी कंपनी ने अपने एक आने वाले नए स्मार्टफोन की झलक सामने रखी है। रियलमी का नया स्मार्टफोन क्वॉड कैमरा सेटअप वाला होगा। इसका मतलब उस स्मार्टफोन में चार बैक कैमरों का सेटअप होगा। इसके अलावा उन 4 कैमरों में से एक कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा।
रियलमी कंपनी के इस नए 64 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन के बारे में जानकारी आ रही है कि इस स्मार्टफोन को आने वाले गुरुवार यानि 8 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इस फोन को लॉन्च इवेंट को कैमरा इनोवेशन इवेंट का नाम दिया है। आपको बता दें कि अभी तक रियलमी कंपनी ने सिर्फ डुअल कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन को ही लॉन्च किया था।
अब कंपनी डुअल कैमरा के बाद सीधा क्वॉड कैमरा सेटअप को लॉन्च करने जा रही है। इसका मतलब कि कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप को स्किप कर दिया है और सीधा चार कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने का फैसला किया है वो भी 64 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ। यूज़र्स को इस खास स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि यह फोन सिर्फ रियलमी कंपनी के लिए ही नहीं बल्कि भारत के पूरे स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी खास होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications