Realme का Gully Boy वाला अंदाज, जल्द ही नया फोन आएगा
Realme कंपनी ने काफी कम समय में भारत में अपना अच्छा-खासा वर्जस्व हासिल कर लिया है। कंपनी ने पिछले साल ही अपना पहला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था और अब यूजर्स के दिलों में इस कंपनी ने अपना भरोसा कायम कर लिया है। कंपनी ने अभी तक कुछ 5 फोन लॉन्च किए है लेकिन इन फोन को यूज़ करने वाले यूजर्स की संख्या करोड़ों में हैं। अब कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में है। इस फोन को नाम Realme 3 होगा। इस फोन को लॉन्च करने के लिए रियलमी कंपनी एक नए अंदाज में काम कर रहा है।

रियलमी कंपनी बॉलीवुड स्टाइल में अपने नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। रियलमी कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने बॉलीवुड स्टाइल में रियलमी 3 स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च किया है। इस फोन के लिए कंपनी ने एक ऑनलाइन वीडियो रिलीज की है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो रियलमी के ऑफिसियल टीजर का प्रिव्यू है।
इस शॉर्ट वीडियो में रियलमी के सीईओ बॉलीवुड की एक नई फिल्म गल्ली बॉय के रैपर्स के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में देखकर साफ पता चलता है कि आने वाला रियलमी स्मार्टफोन का नाम रियलमी 3 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। रियलमी 3 के फीचर्स के बारे में चर्चा करें तो यह फोन रियलमी 2 का अपग्रेड वर्जन होगा। लिहाजा अब देखना होगा कि रियलमी अपने इस नए फोन का प्रचार-प्रसार किस अंदाज में करती है और भारतीय यूजर्स आने वाले नए स्मार्टफोन को कितना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications