Realme का नया स्मार्टफोन 15 मई को होगा लॉन्च, पॉप-अप कैमरा से होगा लैस
कुछ ही समय पहले Realme कंपनी ने अपना दो स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में उतारा है। वहीं, खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। बीते महीने ही चीनी सर्टिफिकेशन साइट TEENA पर Realme के दो फोन Realme X और Realme 3 Pro को लिस्ट किया गया था।

बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इन हैंडसेट को चीन में लॉन्च करेगी। हालांकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Realme X और Realme 3 Pro को चीनी मार्केट में 15 मई को लॉन्च किया जाएगा। बीजिंग में होने वाले एक इवेंट में इन दोनों फोन से पर्दा उठाया जाएगा।
बता दें कि रियलमी 3 प्रो भारतीय मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। कुछ दिन पहले पॉप-सेल्फी कैमरे और बिना नॉच वाले डिस्प्ले से लैस एक Realme फोन का वीडियो टीज़र साझा किया गया था जो Realme X स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा। IndiaShopps द्वारा पेश की गई की रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme X को बीजिंग में 15 मई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि Realme 3 Pro स्मार्टफोन को Realme X Lite के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
Realme X स्पेसिफिकेशन और कीमत
सामने आए लीक्स से पता चलता है कि Realme X को स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा शामिल होगा। फोन की डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी जा सकती है।। स्मार्टफोन की बैटरी को VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल होगा। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी वाले वेरिएंट को 1,599 चीनी युआन (करीब 16,500 रुपये) और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) और 1,999 चीनी युआन (करीब 20,600 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








