Realme ने Jio के साथ की साझेदारी, अब ऑफलाइन स्टोर्स पर भी मिलेंगे रियलमी स्मार्टफोन
Realme स्मार्टफोन ने भी धीरे-धीरे भारतीय बाजार में अपनी पहचान बना ली है। अब लोग रियलमी कंपनी के स्मार्टफोन को अच्छे से पहचानने लगे हैं। इस फोन की बिक्री भी पहले से ज्यादा बढ़ने लगी है। ऐसे में कंपनी ने भी एक बड़ा कदम उठाया है। अभी तक रियलमी कंपनी के स्मार्टफोन सिर्फ ऑनलाइन स्टोर्स पर ही उपलब्ध हुआ करते थे लेकिन अब कंपनी इस फोन को ऑफलाइन स्टोर्स में भी उपलब्ध करवा रही है।

ऑफलाइन मार्केट में Realme स्मार्टफोन
पहले इस कंपनी के स्मार्टफोन को अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के तौर पर बेचा जाता था और ग्राहकों को सेल का इंतजार करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा, अब ग्राहकों को फोन खरीदने के लिए किसी ऑनलाइन सेल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
600 से ज्यादा स्टोर्स पर फोन उपलब्ध
रियलमी ने ऑफलाइन साझेदारी के लिए रिलायंस डिजिटल और माई जियो के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के जरिए रियलमी कंपनी ने Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 को रिलायंस डिजिटल और माई जियो के 600 से ज्यादा स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। यह स्टोर्स फिलहाल भारत के 130 शहरों में मौजूद हैं लेकिन अगले साल जनवरी में रियलमी 10 अतिरिक्त शहरों में अपनी मौजूदगी को बढ़ाएगी।
रियलमी के इस कदम से फोन की ब्रिकी में निश्चित तौर पर बढ़ोतरी होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि रियलमी कंपनी जब अपना अगला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, तब पहली बार फोन ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध होगा। जिसके बाद फोन की बिक्री पर कैसा असर पड़ेगा, ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications