Home
News

Realme की ‘You and Realme Days’ सेल, सिर्फ दो दिन बाकी

रियलमी ने काफी दमदार स्मार्टफोन को बाजार में उतारा है। कंपनी ने पहले ही अपने Realme U1 स्मार्टफोन की कीमत को कम कर दिया है। बता दें, इस बार एक खास सेल को लोगों के सामने लाई है। कंपनी ने Valentine डे पर 'You and Realme Days' सेल का आयोजन किया है।

Realme की ‘You and Realme Days’ सेल, सिर्फ दो दिन बाकी

यह सेल 4 फरवरी से शुरू होकर 7 फरवरी तक चलेगी। जिसके चलते फ्लिपकार्ट, अमेजन इंडिया और रिलयमी की खुद की साइट पर अट्रैक्टिव शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। बता दें, ग्राहक MobiKwik से पेमेंट करने पर 15% डिस्काउंट भी पा सकते हैं। कंपनी 30 दिनों के लिए 1 रुपये में एक्सचेंज प्लान ऑफर भी पेश कर रही है।

'You and Realme Days' Sale ऑफर्स

चार दिन की सेल में हर दिन ग्राहक अलग-अलग ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। सेल के पहले दिन यानी 4 फरवरी को कंपनी ने "Love for Selfies" थीम की पेशकश की थी। जिसमें Realme U1 खरीदने पर Realme Buds फ्री दिए गए थे। हालांकि यह लिमिटेड स्टॉक ऑफर है और शुरुआती कस्टमर्स के लिए ही उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें, Realme U1 स्मार्टफोन के 3जीबी रैम और 32GB स्टोरेज को 10,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।

वहीं, फोन के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। Realme U1 में 6.3इंच डिस्प्ले दी गई है। जो MediaTek Helio P70 SoC के साथ आता है। वहीं हैंडसेट में 25मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 13MP+2MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। थीम की बात करें तो सेल के दूसरे दिन "Love for Entertainment" थीम रखी गई है। जिसमें Realme C1 (2019) के चुनिंदा बायर्स को 500 रुपये का मूवी वाउचर दिया जा रहा है।

तीसरे दिन "Love for Games" थीम रखी गई है। इस थीम के साथ Realme 2 Pro खरीदने वाले यूजर्स को गूगल प्ले का 500 रुपये का वाउचर दिया जाएगा। सेल के आखिरी दिन travelers थीम रखी गई है। जहां Realme Tech Backpack खरीदने पर Realme Bud फ्री दिए जाएंगे। यह ऑफर 12:00PM IST, 3:00PM IST and 6:00PM IST पर दिया जाएगा। कंपनी की सेल के चलते Realme C1 को मात्र 6,999 रुपये की कीमत के साथ खरीजा दा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme has organized 'You and Realme Days' cell on Valentine Day. This cell will start from February 4 and run till 7 February. That's why attractively fantastic offers are offered on Flipkart, Amazon India and Relayami's own site. Please tell, customers can also get a 15% discount on payment from MobiKwik.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X