वीडियो में दिखी रियलमी की नई स्मार्टवॉच, जल्द हो सकती है लांच
रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने यू-ट्यूब पर #AskMadhav एपिसोड के दौरान आने वाली स्मार्टवॉच की एक झलक दिखाई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है भारत में जल्द ही रियलमी की नई स्मार्टवॉच लांच हो सकती है। वीडियो को ध्यान से देखें तो नई स्मार्टवॉच का डिज़ाइन एपल वॉच से देखने में काफी मिलता जुलता है।
स्क्वॉयर शेप के डायल में ब्लैक कलर का स्ट्रैप दिया गया है हालाकि वीडियो में माधव सेठ ने रियलमी 6 प्रो लांच को लेकर भी कहा जल्द ही नया स्मार्टफोन पर्पल कलर के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

सेठ ने कहा रियलमी 6 प्रो में फ्रंट कैमरा स्लो मोशन सपोर्ट के साथ बाजार में आएगा जो इसकी एक खास बात है साथ ही इसमें अप्रेल के करीब UIS अपडेट भी दिया जाएगा। वीडियो में यूजर्स के सवालों के जवाब देते हुए कहा कॉल नोटिफिकेशन बग को भी सॉल्व कर दिया गया है। इसके साथ आने वाले दिनों में कंपनी नए ब्लूटूथ स्पीकर भी कंपनी पेश कर सकती है।
रियलमी 6 प्रो में दिए गए फीचर्स
रियलमी 6 प्रो के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की FHD+ स्क्रीन दी गई है साथ ही इसमें चार रियर कैमरे यानी क्वॉड कैमरे लगे हुए हैं जिसमें से मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है।
फ्रंट कैमरा पर नज़र डालें तो इसमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा लगा हुआ है। 6 प्रो में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर लगा हुआ है फोन में लगी 4300mAh की बैटरी दी गई है आइए नज़र डालते हैं इसके अलग-अलग वैरियंट और उनकी कीमत पर
वेरिएंट- 6GB+128GB
कीमत- ₹ 17,999
वेरिएंट-6GB+64GB
कीमत- ₹ 16,999
वेरिएंट- 8GB+128GB
कीमत- ₹ 18,999


Click it and Unblock the Notifications







