Home
News

Realme ने फेस्टिव सेल के दौरान बनाया बिक्री का रिकॉर्ड

स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने घोषणा की है कि रियलमी फेस्टिव डेज़ सेल के दौरान कंपनी की 8.3 मिलियन से ज़्यादा स्मार्टफोन्स और AIoT प्रोडक्ट्स की सेल हुई है। कंपनी का ये आंकड़ा 15 अक्टूबर से लेकर 16 नवंबर तक का है।

Realme फोन का क्रेज

Realme फोन का क्रेज

कंपनी के मुताबिक, 8.3 मिलियन में से 6.3 मिलियन स्मार्टफोन्स की बिक्री हुई है, जिसमें से 1.35 मिलियन सिर्फ Narzo फोन, 1.2+ मिलियन C11 और 1.6 मिलियन realme 7 सीरीज़ के स्मार्टफोन शामिल हैं। कंपनी का मानना है कि पिछले साल के फेस्टिव सीज़न की तुलना इस बार सेल में 20 फीसदी ग्रोथ हुई है।

रियलमी बनी फास्टेस्ट-ग्रोइंग स्मार्टफोन ब्रांड

रियलमी बनी फास्टेस्ट-ग्रोइंग स्मार्टफोन ब्रांड

रियलमी की सेल में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम शामिल हैं। रियलमी के अनुसार, कंपनी की इस कद्र ग्रोथ उनकी बेहतरीन क्वाॉलिटी, इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस वाला फोन लॉन्च करने का नतीजा है। जिसे यूज़र्स बेहद पसंद करते हैं।

सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड: रियलमी

सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड: रियलमी

इसी के साथ रियलमी दुनिया भर में 5 करोड़ सेल करने के साथ सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली ब्रांड बन गई है। गौर करने वाली बात ये है कि 5 करोड़ में से 3 करोड़ सेल सिर्फ इंडिया में हुई है। काउंटप्वाइंट Q3, 2020 ग्लोबर स्मार्टफोन शिपमेंट रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच क्वाटर्स को ध्यान में रखते हुए रियलमी को दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग स्मार्टफोन ब्रांड का टैग दिया गया है।

वियरेबल वॉच कैटेगरी में रियलमी नंबर 1

हाल ही में कंपनी ने स्मार्ट टीवी की कैटेगरी में भी एंट्री की और रियलमी फेस्टिव डेज में 190K+ यूनिट्स को सेल किया। वहीं, 1.25+ मिलियन स्मार्ट ऑडियो प्रोडक्ट्स और 350k+ स्मार्ट वियरेबल्स को बेचा। साल 2020 में अब तक कंपनी ने 50 से ज़्यादा Internet Of Things (IoT) प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है और साल 2021 में कंपनी की योजना इस संख्या को दोगुना करने की है।

वियरेबल वॉच कैटेगरी में पहला स्थान

वियरेबल वॉच कैटेगरी में पहला स्थान

IDC इंडिया मंथली वियरेबल डिवाइस ट्रैकर-सितंबर 2020 के मुताबिक, रियलमी को वियरेबल वॉच कैटेगरी में पहला स्थान हासिल हुआ है। इंडिया में सितंबर 2020 में कंपनी का इस कैटेगरी में 22.1 फीसदी शेयर रहा। रियलमी समेत किसी भी स्मार्टफोन कंपनी और स्मार्टफोन के बारे में पढ़ने के लिए हमारे साथ यानि हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone maker company Realme has announced that more than 8.3 million smartphones and AIoT products have been sold during the Realme Festive Days Sale. This figure of the company is from October 15 to November 16.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X