Realme Narzo होगी रियलमी स्मार्टफोन की नई सीरीज, युवाओं के लिए होगा इसमें कुछ खास
Realme कंपनी ने अपना एक नया टीज़र लॉन्च किया है। इस टीज़र से पता चलता है कि रियलमी कंपनी अपनी एक नई स्मार्टफोन सीरीज Realme Narzo को पेश करने जा रही है। हालांकि इस सीरीज के बारे में कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन कहा जा रहा है कि रियलमी के अगले स्मार्टफोन लॉन्चिंग के वक्त इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कंपनी कुछ जानकारी जरूर देगी।

आपको बता दें कि Realme कंपनी ने अभी तक Realme 3, 5 और 6 के अलावा C, X और U सीरीज के स्मार्टफोन्स को मार्केट में लॉन्च किया है। इन सभी मौजूदा सीरीज के अलावा अब रियलमी कंपनी एक नई सीरीज को शुरू करने जा रही है। इतना तो तय है कि रियलमी कंपनी अपनी इस नई सीरीज के स्मार्टफोन्स में पहले के स्मार्टफोन्स के मुकाबले कुछ नया जरूर लेकर आएगी।
युवाओं के लिए नई सीरीज
इस सीरीज के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि इसके स्मार्टफोन्स खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए उनके यूज़ के लिए बनाया गया है। ऐसे में अब युवाओं को इस स्मार्टफोन सीरीज का ज्यादा इंतजार होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कहा गया है कि इस सीरीज से जल्द ही पर्दा उठाया जाएगा।
रियलमी कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में यूज़र्स तक अधिक से अधिक जानकारी को पहुंचाने के लिए एक पेज बनाया है। इस पेज पर एक पोस्टर है। इस पोस्टर पर रियलमी के इस नई स्मार्टफोन सीरीज का लोगो और साथ में कुछ शब्द भी लिखे हुए हैं। इन शब्दों में बोल्ड, यूनिक, पावर और जेन ज़ेड जैसे शब्द शामिल हैं। इन शब्दों को टीज़र को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवाओं के लिए खासतौर पर बनाए गए इस नए रियलमी स्मार्टफोन सीरीज के फोन्स का डिजाइन और बैटरी सबसे ज्यादा खास होगा।
Realme Narzo क्या है...?
Realme कंपनी द्वारा बनाए गए इस नए पेज पर लिखा है कि, Narzo यानि नार्ज़ो क्या है...? इस सवाल के जवाब में लिखा हुआ है कि रियलमी नार्ज़ो मैक्स परफोर्मेंस के साथ इस स्मार्टफोन की एक पूरी सीरीज़ है। इसके अलावा इस फोन के पेज में यह भी पूछा गया है कि ये किसके लिए है, इसके जवाब में भी लिखा गया है कि यह एक यूनिक सीरीज है। इसके खासतौर पर जनरेशन ज़ेड के लिए बनाया गया है। अब देखना होगा कि इस फोन के बारे में अगली जानकारी कब मिलती है, इस फोन में युवाओं के लिए क्या खास होगा और इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








