Home
News

Realme कंपनी लॉन्च करेगी Realme TV

रियलमी कंपनी अभी तक अपने स्मार्टफोन्स से यूज़र्स को प्रभावित करती आ रही है। अब रियलमी कंंपनी अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की तरफ तेजी से काम कर रही है। रियलमी कंपनी अब टीवी भी लॉन्च करने जा रही है। टीवी मार्केट में भी अब रियलमी कंपनी अपना नाम कमाना चाहती है।

Realme कंपनी लॉन्च करेगी Realme TV

Realme TV जल्द ही लॉन्च होने वाला है। रियलमी टीवी के बारे में काफी लंबे वक्त से लीक की ख़बरें सामने आ रही है। इन लीक्स में स्पेसिफिकेशंस और साइज की जानकारी पहले ही मिल गई थी। अब ऑनलाइन यानि सोशल मीडिया माध्यम से एक नई पिक्चर लीक हुई है, जिससे आने वाले इस नए ब्रांड के टीवी का साइज कंफर्म हुआ है।

रियलमी सीईओ ने की पुष्टि

रियलमी कंपनी के सीईओ ने इस बात की खुद पुष्टि करते हुए कहा कि रियलमी कंपनी अपना पहला टीवी सबसे पहले भारत में ही लॉन्च करेगी। हालांकि सीईओ ने टीवी की लॉन्च डेट के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन पिछले कुछ दिनों से रियलमी टीवी की लगातार होती चर्चाओं ने इसके लॉन्चिंग की संभावनाओं को मजबूत कर दिया है।

हाल ही में रियलमी की वेबसाइट पर भी इस टीवी को लिस्ट किया गया था। अब इस टीवी के रिटेल बॉक्स की पैकेजिंग फोटो लीक हुई है, जिसमें इस नए और पहले रियलमी टीवी के साइज का पता चला है।

43 इंच की होगी रियलमी टीवी

My Smart Price की एक रिपोर्ट में इस तस्वीर के बारे में सबसे पहले जानकारी दी गई है। टीवी के डिब्बे में देखने में साफ पता चल रहा है कि रियलमी टीवी 43 इंच का यानि 108 सीएम का है। इससे पहले भी एक लीक सामने आ चुकी थी कि रियलमी 43 इंच की टीवी लेकर आएगी।

रियलमी टीवी के डिब्बों में लोगों को नेटफिलिक्स लिखा हुआ धुंधला नज़र आ रहा है। इसका मतलब है कि इस टीवी में नेटफिलिक्स का सब्सक्रिप्शन दिया जा सकता है। इसके अलावा इन पैकेजिंग को देख कर पता लगता है कि ये एक एंड्रॉयड टीवी होगा। इसके अलावा इस टीवी में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी होगा।

रियलमी टीवी के बारे में बात करें तो ये एक फुलएचडी और अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन वेरिएंट्स के साथ आ सकता है। अब देखना होगा कि एमआई टीवी को रियलमी का टीवी कितनी टक्कर देता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme TV is going to be launched soon. The leaked news about Reality TV has been coming out for a long time. Specifications and size information was already found in these leaks. Now a new picture has been leaked online i.e. through social media, which has confirmed the size of the upcoming TV of this new brand.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X