Realme अपने 2000 कर्मचारियों के साथ शुरू करेगा स्मार्टफोन बनाने का काम
कोरोना वायरस की वजह से भारत में पिछले कई हफ्तों से लॉकडाउन लगा हुआ है। इस वजह से लगभग सभी कंपनियों और फैक्ट्री में ताले लटके हुए है। इस लॉकडाउन का असर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों पर भी हुआ है। स्मार्टफोन का प्रॉडक्शन भी बंद हो गया था। हालांकि अब धीरे-धीरे कंपनियां काम करना शुरू कर रही है।

इन कंपनियों के नाम में एक नाम रियलमी कंपनी का भी है। रियलमी कंपनी अब अपना काम एक बार फिर से शुरू करने जा रही है। रियलमी ने इस बात की पुष्टि की है कि वो 25% प्रॉडक्शन के साथ भारत में अपना काम शुरू करेगा। रियलमी कंपनी ने कहा है कि वो ग्रेटर नोएडा स्थित अपनी फैक्ट्री में 2000 कर्मचारियों के साथ स्मार्टफोन का प्रॉडक्शन शुरू करेगा।
रियलमी शुरू करेगा स्मार्टफोन बनाना
इस बारे में बात करते हुए रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि उनकी कंपनी ने काम करने के लिए प्रशासन की इजाजत ले ली है। अब अनुमति मिलने के बाद रियलमी कंपनी अपने फैक्ट्री में स्मार्टफोन प्रॉडक्शन को एक बार फिर से शुरू करने जा रहा है।
इसके आगे रियलमी कंपनी के इंडिया हेड माधव सेठ ने बताया कि रियलमी की पहली प्राथमिकता उनके कर्मचारियों की सुरक्षा है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी खास इंतजाम किए है। कंपनी अपने कर्मचारियों को घर से पिक करने और फिर घर ड्रॉप करने की सुविधा भी दे रही है। इसके अलावा दूर से आने वाले कर्मचारियों के लिए रहने की व्यवस्था भी कंपनी ने की है।
सरकार के निर्देषों का होगा पालन: रियलमी
इसके अलावा माधव सेठ ने आईएएनएस को बताया कि कर्मचारी फैक्ट्री में काम शुरू करें, उससे पहले इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी कर्मचारियों के खून की जांच हो जाए। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि सरकार के निर्देषानुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कर्मचारियों के वर्क स्टेशन और कॉमन एरिया में दूरी रखी जाएगी ताकि कर्मचारियों को दूर-दूर रखा जा सके।
इसके बाद माधव सेठ ने कहा कि कंपनी अपने फैक्ट्री ने साफ-सफाई, डिस्टेंसिंग, सुरक्षा के सभी पहलूओं के साथ-साथ सेनिटाइजेशन का भी काफी ख्याल रखा है और उसके लिए भी एक नियम बनाया है ताकि कोरोना वायरस को कंपनी के कर्मचारियों के बीच फैलने से रोका जा सके।


Click it and Unblock the Notifications








