Home
News

Realme Winter Sale का आज अंतिम दिन, इन पांच स्मार्टफोन पर बड़ा डिस्काउंट उपलब्ध

Realme कंपनी ने साल 2021 का पहला सेल 5 जनवरी से शुरू किया था, जिसका आज आखिरी दिन है। इस सेल का नाम Realme Days Sale है। इस सेल के दौरान रियलमी के फोन्स खरीदने पर अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी यूज़र्स को दिया जा रहा है।

Realme Winter Sale का आज अंतिम दिन, इन पांच स्मार्टफोन पर बड़ा डिस्काउंट उपलब्ध

Realme Days Sale का आखिरी दिन

इस फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूज़र्स को बढ़िया डिस्काउंट मिलेगा। अगर आपने अभी तक इस सेल का फायदा नहीं उठाया है और आप एक फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास आज के दिनभर तक का समय है। आइए हम आपको इस सेल में मिलने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

Realme C11

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम रियलमी के इस फोन का आता है। इस फोन को रियलमी डेज़ सेल के दौरान 6,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की सुविधा दी गई है। वहीं इस फोन में 6.53 इंच की डिस्प्ले, 5000 एमएएच की बैटरी और मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेससर शामिल किए गए हैं।

Realme C12

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Realme C12 है। इस फोन को 8,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में यूज़र्स को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की सुविधा दी गई है। आपको बता दें कि इस फोन में कंपनी ने 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी 35 प्रोसेसर, ट्रिपल बैक कैमरा सेटअप और 6000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

Realme 6

इस लिस्ट में तीसरे फोन का नाम Realme 6 है। इस फोन को सेल के दौरान 12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में यूज़र्स को 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस फोन को सेल के दौरान 2,176 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसे आज 16,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Realme 6 Pro

इस लिस्ट में चौथा फोन का नाम Realme 6 Pro है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेजे वाले वेरिएंट को 15,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 4 बैक कैमरों का सेटअप, 2 सेल्फी कैमरा और 4300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Realme Narzo 20 Pro

इस लिस्ट में पांचवा फोन भी काफी जबरदस्त है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन में कंपनी ने 65 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। इसके साथ यह फोन क्वॉड कैमरा सेटअप, सिंगल सेल्फी कैमरा सेटअप और 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme company started the first cell of 2021 from January 5, which is the last day today. The name of this cell is Realme Days Sale. During this sale, the customers are also being given a discount option and no cost EMI option on buying Realme phones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X