Home
News

Realme X: जानिए सभी फीचर्स, स्पपेसिफिकेशंस, कीमत और बिक्री की जानकारी

Realme कंपनी ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम Realme X है। इस स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी महीनों से चर्चाएं चल रही थी। रियलमी कंपनी ने पिछले साल यानि 2018 में ही भारत में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया था लेकिन उसके बाद से कंपनी ने भारत में अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है।

Realme X: जानिए सभी फीचर्स, स्पपेसिफिकेशंस, कीमत और बिक्री की जानकारी

कंपनी के स्मार्टफोन ने भारतीय यूज़र्स के दिल में जगह बनाई और यूज़र्स ने रियलमी कंपनी के स्मार्टफोन को खरीदना शूरू कर दिया। देखते ही देखते रियलमी कंपनी ने भारत में काफी सारे स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए और रियलमी कंपनी के एक अलग पहचान बन गई। भारत में इस वक्त रेडमी कंपनी के स्मार्टफोन्स का बोलबाला सबसे ज्यादा है।

अगर हम मिडरेंज और बजट स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें शाओमी रेडमी को टक्कर देने का काम रियलमी कंपनी काफी अच्छे से कर रही है। इस वजह से रियलमी कंपनी ने कुछ काफी शानदार फीचर्स और कम कीमत के साथ अपना एक बढ़िया स्मार्टफोन कल यानि 15 जुलाई को लॉन्च किया है। आइए हम आपको इस नए स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

बड़ी और बढ़िया डिस्प्ले

इस फोन में 6.53 इंच की बड़ी और फुल-एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इस डिस्प्लेका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके साथ-साथ इस फोन का डिस्प्ले AMOLED स्क्रीन के साथ आता है। इसके डिस्प्ले की ऑस्पेक्ट रेशियो की बात करें तो ये 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में एक शानदार इन-डिस्प्ले फ्रिंगरप्रिंट डिस्प्ले भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन की डिस्प्ले को प्रोटेक्शन देने के लिए इसमें एक गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया हुआ है।

दमदार प्रोसेसर से लैस

इस फोन में दिए गए प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Octa Core snapdragon 710 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड है और यह Color OS 6.0 पर रन करता है। इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस शानदार प्रोसेसर को देखकर लगता है कि यूज़र्स को इस फोन को इस्तेमाल करना काफी पसंद आएगा।

शानदार कैमरा सेटअप

इस फोन की कैमरा सेटअप की बात करें तो इसका रियर कैमरा सेटअप डबल सेंसर के साथ आता है। इसका पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है और दूसरा रियर सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। इसके अलावा इस फोन में एक बढ़िया 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है जो पॉप-अप सेटअप के साथ आता है।

VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

इस फोन में एक 3,765 एमएएच की दमदार बैटरी भी दी गई है जो काफी बढ़िया बैटरी बैकअप प्रदान करने वाली बताई जा रही है। यह फोन VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट के साथ आता है। इसका मतलब इस फोन की बैटरी लंबा बैकअप भी देगी और चार्ज कम या खत्म होने पर जल्दी चार्ज भी हो जाएगी। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 4जी LTE, WIFi 802.11 AC, Bluetooth जैसे तमाम फीचर्स भी शामिल हैं।

वेरिएंट्स, कीमत और उपलब्धता

इस फोन की कीमत और वेरिएंट की बात करें तो इस फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपए है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 19,999 रुपए है। इन दोनों वेरिएंट को 24 जुलाई से फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इन दोनों वेरिएंट को फिलहाल पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

स्पेशल वेरिएंट की बिक्री

आपको बता दें कि रियलमी कंपनी ने अपने इस फोन Realme X का एक और वेरिएंट पेश किया है। इस वेरिएंट का नाम स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम एडिशन है। इस स्पेशल वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए है, जिसमें यूज़र्स को 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन का गार्लिक और ऑनियन कलर वेरिएंट भी पेश करेगी जिसकी कीमत 19,999 रुपए होगी। इन स्पेशल वेरिएंट को अगस्त महीने में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
When we talk about midrange and budget smartphones, the realm company is doing very well to give it a chance to compete with Shyomi Redmi. For this reason, the Reality company has launched a great smartphone with some great features and low cost, i.e., on July 15. Let us explain this new smartphone in detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X