Realme X की ओपन सेल आज रात 12 बजे से होगी शुरू
Realme X स्मार्टफोन को आज रात 12 बजे के बाद से आप कभी भी खरीद पाएंगे। रियलमी कंपनी इस स्मार्टफोन को आज रात 12 बजे के बाद से ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराने जा रही है। इस स्मार्टफोन की फ्लैश सेल को भी कंपनी ने अब से कुछ देर पहले आयोजित किया था और अब इस फोन को बिक्री के लिए पेश करने जा रही है। इस स्मार्टफोन की चर्चा तो काफी वक्त से की जा रही है।

इस फोन की कीमत के हिसाब से इसमें काफी सारे बढ़िया और शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें इनफिंगर प्रिंट सेंसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा जैसे कई सारे फीचर्स शामिल हैं, जो इस फोन को काफी शानदार बनाते हैं। इस फोन की कीमत 16,999 रुपए से शुरू होती है। इस फोन को आप Polar White और Space Blue कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं।
Realme X में कुछ खास स्पेफिकेशंस
इस फोन में 8 जीबी रैम तक वेरिएंट मौजूद हैं। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का बैक कैमरा भी मौजूद है, जो अल्ट्रा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आता है। इस फोन में Snapdragon 710 SoC प्रोसेसर भी शामिल किया गया है। इन सभी फीचर्स और कीमत पर गौर करें तो यह फोन एक बढ़िया मिडरेंज स्मार्टफोन साबित हो सकता है। इस फोन को अन्य फीचर्स के बारे में भी हम आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले हम आपको इस फोन के कुछ ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
इस फोन को यूज़र्स फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम से खरीद सकते हैं। इस फोन को आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से खरीदने पर आपको 10% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ इस फोन पर 6 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 16,999 रुपए है। वहीं इसका दूसरा टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 19,999 रुपए है।
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस
Realme X स्मार्टफोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन है। जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इस फोन का डिस्प्ले एज टू एज AMOLED है, जिससे फोन का लुक काफी शानदार हो जाता है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो Sony IMX471 सेंसर के साथ आता है। यह एक पॉप सेल्फी कैमरा है, जो 0.74 सेकंड में पॉप अप हो जाता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो बायोमीट्रिक अथॉन्टिकेशन के साथ आता है।
इस स्मार्टफोन AI HyperBoost technology भी शामिल है। इस फोन की बैटरी बैकअप को लंबा बनाने के लिए इसमें 3,765mAh की बैटरी लगाई गई है, जो VOOC Flash Charge 3.0 सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई के साथ-साथ कलर ओएस 6 स्किन के साथ रन करता है। इसके बैक कैमरा सेटअप की बात करें तो वो डुअल कैमरा के साथ आता है। पहला कैमरा 48 और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके कैमरे में AI और Super Night Mode सपोर्ट भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








