Home
News

बेहद खास फीचर्स के साथ इस कीमत में लॉन्च होगा Realme X

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ओप्पो कंपनी का सब ब्रांड Realme बाजार में धीरे धीरे अपनी जगह बना रहा है। बता दें, भारत में सफलता हासिल करने के बाद अब Realme चीन में भी एंट्री कर ली है। चीनी बाजार में एंट्री करने के साथ कंपनी ने चीन में Realme X स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, हालांकि स्मार्टफोन को भारत में भी जल्द लॉन्च किया जाएगा।

बेहद खास फीचर्स के साथ इस कीमत में लॉन्च होगा Realme X

वैसे तो कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के बारें में किसी भी तरह की जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने बताया कि Realme X इंडियन वेरिएंट चीन में लॉन्च हुए Realme X वेरिएंट से अलग होगा। इस बात की जानकारी ट्विटर द्वारा दी गई। स्मार्टफोन का एक अलग कलर वेरिएंट सिर्फ भारत के लिए ही पेश किया जाएगा। कंपनी के इस स्मार्टफोन को 18,000 रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च कर सकती है।

Realme X फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Realme X स्मार्टफोन को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। पहला स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,499 यानी लगभग 15,300 रुपये के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं कंपनी का दूसरा वेरिएंट 6GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे RMB 1,599 यानी लगभग 16,300 रुपये के आसपास लॉन्च किया गया है।

वहीं फोन का टॉप एंड मॉडल 8GB RAM/128GB storage के साथ आता है, जिसे RMB 1,799 यानी लगभग 18,400 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले की बात करें को फोन को 6.53-inch की Full HD+ edge-to-edge AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है।

वहीं, फोन की स्क्रीन को Corning Gorilla Glass display के साथ प्रोटेक्शन दी गई है। कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन पॉप अप सेल्फी कैमरा के साथ आता है, जो 16मेगापिक्सल के साथ आता है। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है।

फोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका पहला सेंसर 48मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 5मेगापिक्सल के साथ दिया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 710 SoC के साथ AI HyperBoost technology दी गई है। स्मार्टफोन 3,765mAh की बैटरी के साथ आता है, जो VOOC Flash Charge 3.0 को सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme India CEO Madhav Seth said that Realme X Indian Variants will be different from Realme X Variants launched in China. This information was given by Twitter. A different color variant of the smartphone will be offered to India only. The company can launch this smartphone around the price of Rs 18,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X