Realme X2 का एक नया और सबसे पॉवरफुल वेरिएंट हुआ लॉन्च
Realme X2 को एक नए रूप में पेश किया गया है। इस फोन को भारत में एक नए वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन को अब यूज़र्स 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में भी खरीद सकते हैं। इस फोन का एक इस नए वेरिएंट यानि 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले फोन को लॉन्च किया है।

Realme X2 का एक नया वेरिएंट
रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। Realme X2 के इस नए वेरिएंट की बिक्री 21 जुलाई को शाम 8 बजे से फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर शुरू होगी। इन दोनों शॉपिंग वेबसाइट के अलावा इस फोन को रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर भी बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।
Realme X2 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत की बात करें तो इसका खुलासा फिलहाल कंपनी ने नहीं किया है। हालांकि इस फोन का पहला यानि शुरुआती मॉडल 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरे वाला है। इस वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए है।
नए वेरिएंट की कीमत
इसके अलावा इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाला वेरिएंट 19,999 रुपए का मिल रहा है। इनके अलावा इस फोन का तीसरा वेरिएंट 20,999 रुपए का है। इस हिसाब से इस फोन का नया वेरिएंट 22-23 हजार रुपए का हो सकता है। इस फोन को पर्ल ब्लू, पर्ल ग्रीन और पर्ल व्हाइट कलर में खरीदने का ऑप्शन कंपनी ने दिया है।
Realme X2 में इस नए अपडेट के आने के बाद स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर, फोकस मोड, नया चार्जिंग एनिमेशन, पॉज करने का ऑप्शन जैसे कई खास फीचर्स आएंगे। इस फोन में आने वाले खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें कंपनी ने इसमें कंपनी ने 6.4 इंच का एक S-AMOLED display दिया है। इस फोन का डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है।
Realme X2 के फीचर्स
इस फोन में कंपनी ने 8nm Snapdragon 730G chipset दिया है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.2 GHz है। आपको बता दें कि यह Android 9 Pie OS पर बेस्ड ColorOS 6.1 पर ऑपरेट होता है। इसके अलावा इस फोन को स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी 19.5:9 है।
इस फोन का कैमरा सेटअप इसके अलावा इस फोन के कैमरा सेटअप के बारे में हमने आपको पहले ही बताया कि इसमें क्वॉड यानि 4 कैमरों का सेटअप है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। उसके बाद इसमें दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा, चौथा कैमरा 2-2 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 4000 एमएएच की एक दमदार बैटरी भी दी गई है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए दो सिम के सपोर्ट के साथ 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS, NFC, USB-C और 3.5mm audio jack जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








