Realme X2 Pro का नया, हल्का और सबसे सस्ता वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च
रियमली कंपनी भारत में अब अपनी अच्छी-खासी पहचान बना चुकी है। इस स्मार्टफोन कंपनी को अब किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इस कंपनी ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन Realme X2 Pro को लॉन्च किया था। यह कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को हाई रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया, इस वजह से ये रियलमी कंपनी का अबतक का सबसे महंगा स्मार्टफोन है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के एक लाइट वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है।

मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन का एक नया और लाइट वर्ज़न लॉन्च होगा, जो कि 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। आपको बता दें कि Realme X2 Pro का दो वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।
Realme X2 Pro का लाइट वेरिएंट
अब कंपनी ने इस फोन का एक लाइट वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये नया वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। रियलमी एक्स 2 प्रो का ये लाइट वेरिएंट चीन में पहले से लॉन्च किया जा चुका है। अब इसे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में होने वाली संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करते हैं।
Realme X2 Pro के 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट में को रियलमी के इंडिया वाले ऑफिसियल वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ UFS 2.1 स्टोरेज हो सकता है। हालांकि Realme X2 Pro के मुख्य वेरिएंट की बात करें तो उसमें कंपनी ने UFS 3.0 स्टोरेज दिया है। हालांकि इसके लाइट वेरिएंट के फीचर्स भी लगभग Realme X2 Pro के 8 और 12 जीबी रैम वाले वेरिएंट जैसे ही होंगे। आइए आपको हम इस फोन के बारे में कुछ खास बात बताते हैं।
पुराने वेरिएंट की खास बातें
90Hz से लैस 6.5 इंच डिस्प्ले इस स्मार्टफोन में यूज़र्स को 6.5 इंच की सुपर अमोलोड डिस्प्ले दी गई है। यह एक फुल एचडी है जो डिस्प्ले 90Hz की रिफ्रैश रेट वाले पैनल के साथ आती है जिसके कारण आपको फोन यूज़ करने का अल्ट्रा स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। Realme X2 Pro, रियलमी का पहला स्मार्टफोन है जिसका रिफ्रेश रेट 90 hz है।
इस फोन के परर्फोमेंस की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने Snapdragon 855+ SoC दिया है, जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 7nm प्रोसेस तैयार किया गया है। बता दें कि तीन महीने पहले ही क्वॉलकॉम ने 855+ की घोषणा की थी। सबसे पहले रियलमी ने इसपर प्रतिक्रिया दी और इसी प्रोसेसर को रियलमी ने फीचर किया है।
गेमिंग एक्सपीरियंस को स्मूद बनाने के लिए इसमें वेपर कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। साथ ही गेमिंग के लिए इस फोन में कूलिंग सिस्टम के साथ HyperBoost 2.0 और Touch Boost 2.0 भी दिया गया है। Touch Boost 2.0 की वजह से इस फोन का टच फीचर 35% तेज हो जाता है।
64Mp वाला कैमरा सेटअप
इसके अलावा इस फोन के कैमरा पर गौर करें तो कंपनी ने इस फोन में 4 कैमरों का सेटअप दिया है। फोन का मेन सेंसर 64 मेगापिक्सल का है जो सैमसंग के GW1 सेंसर के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर का अपर्चर f/1.8 है। इसका दूसरा कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो कि एक टेलिफोटो लेंस है और अपर्चर f/2.5 है।
तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है जो 115 डिग्री के फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। ये मेक्रो शूटिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। ये एक पोर्टेट लेंस है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने HDR और AI ब्यूटीफिकेशन के साथ एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है।
इस फोन के सभी वेरिएंट की कीमत
इस फोन के 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है। इसके अलावा इसका दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 33,999 रुपए है। इन दोनों वेरिएंट के अलावा भी रियलमी कंपनी ने इस फोन का एक मास्टर एडिशन भी पेश किया है। जो ब्रिक्स यानि ईंट और कॉन्क्रिंट के रंग और डिजाइन के साथ आएगा। इस मास्टर एडिशन को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।
अब देखना होगा कि रियलमी कंपनी अपने इस नए और पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लाइट वेरिएंट यानि 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट को इंडिया में कब पेश करती है और उसकी कीमत कितनी होती है। हालांकि हम अगर रियलमी एक्स 2 प्रो के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत का अंदाजा लगाए तो ये करीब 20,000 रुपए के आसपास हो सकती है।
स्मार्टफोन की ऐसी तमाम ख़बरों के साथ टेक्निकल दुनिया की सभी ख़बरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे यानि हिंदी गिज़बॉट से जुड़े रहें।


Click it and Unblock the Notifications








