Realme X2 Pro हुआ लॉन्च, 4 कैमरों के साथ बेहतरीन डिस्प्ले और गेमिंग सिस्टम मौजूद
Realme कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट यानि चीन में अपने नए स्मार्टफोन Realme X2 Pro को आज लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने काफी सारे नए और खास फीचर्स को शामिल किया है। इसे रियलमी कंपनी का पहला प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी कहा जा रहा है। आइए हम आपको इस स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।

Realme X2 Pro
इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की सुपर अमोलोड डिस्प्ले दी गई है। यह एक फुल एचडी है जो डिस्प्ले 90Hz की रिफ्रैश रेट वाले पैनल के साथ आती है। इस फोन के डिस्प्ले में एचडीआर10+ का सपोर्ट और डीसीआई-पी3 कलर स्पेस भी शामिल है। इस फोन के डिस्प्ले के अंदर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इस फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए कंपनी ने दावा किया है कि यह 0.23 सेकेंड में लॉक खोल देती है।
4 कैमरा सेटअप
इसके अलावा इस फोन के कैमरा पर गौर करें तो कंपनी ने इस फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमेरी सेंसर के साथ 4 कैमरों का सेटअप दिया गया है। इसका दूसरा कैमरा सेंसर 13, तीसरा 8 और चौथा 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है। कंपनी का दावा है कि इसका फ्रंट कैमरा यूज़र्स को शानदार वीडियो कॉलिंग और सेल्फी लेने में मदद करेगा।
बढ़िया गेमिंग प्रोसेसर
इसके अलावा इस फोन के पर्फोमेंस की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने Snapdragon 855+ SoC दिया है, जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 7nm प्रोसेस तैयार किया गया है। इस फोन में यूज़र्स गेम्स भी काफी अच्छे से खेल पाएंगे। उन्हें गेम खेलने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। गेमिंग के लिए इस फोन में कूलिंग सिस्टम के साथ HyperBoost 2.0 और Touch Boost 2.0 भी दिया गया है। Touch Boost 2.0 की वजह से इस फोन का टच फीचर 35% तेज हो जाता है।

इस फोन की कीमत
इस फोन में कंपनी ने 4000 एमएएच की एक बैटरी दी है, जो 50W SuperVooc फास्ट चार्चिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए भी तमाम फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन की कीमत की बात करें तो इसमें कंपनी ने तीन वेरिएंट पेश किए हैं। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी रोम वाला है, जिसकी कीमत RMB 2,599 (लगभग 26,000 रुपए) है। इसके बाद इसका दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत RMB 2,799 (लगभग 28,000 रुपए) है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा वेरिएंट RMB 3,299 (लगभग 33,000 रुपए) का है, जिसमें कंपनी ने 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी है।


Click it and Unblock the Notifications








