Realme X3 और Realme X3 SuperZoom हुआ लॉन्च, सेल, कीमत और स्पेसिफिकेशन
realme-x3-superzoom-realme-x3-launched-in-india-with-120hz-display-dual-selfie-cameras-price-specifications
Realme कंपनी ने दो नए फोन और एक ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। इन दो फोन में कंपनी ने Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी ने बहुत सारे खास फीचर्स को शामिल किया है। Realme X3 SuperZoom के बारे में हमने आपको बताया भी था क्योंकि इस फोन को कुछ दिन पहले ही यूरोप में भी लॉन्च किया गया था।

Realme X3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में कंपनी ने 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया है। इस फोन का डिस्प्ले अल्ट्रा स्मूथ है। इस फोन का बॉडी रेशियो 90.5% था। इस फोन में कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन का रिफ्रेस रेट भी 120Hz है। इस फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के लिए कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ दिया है। इसके अलावा इस फोन में 640 जीपीयू के साथ 8 जीबी तक LPDDR4x रैम का भी ऑप्शन दिया हुआ है।
इस फोन में 4 कैमरों का सेटअप है। इसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का सैमसंग जीडब्ल्यू1 वाला है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो टेलिफोटो लेंस के साथ आता है। इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। इन सभी के अलावा इस फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो Sony IMX471 का है।
इस फोन में कंंपनी ने 128 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज दिया है। आपको बता दें कि ये फोन माइक्रो एसडी कार्ड का स्लॉट नहीं है। इन सभी चीजों के अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए भी काफी सारे खास फीचर्स दिए गए हैं।
Realme X3 SuperZoom के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में कंपनी ने 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इस फोन की डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। इस फोन का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा ये कंपनी ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ के साथ और एंड्रॉयड 10 के सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में 12 जीबी तक LPDDR4x रैम है।
Realme X3 SuperZoom में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इस फोन में कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम, 60x डिज़िटल ज़ूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) से लैस है।
इस फोन का तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसका चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इस फोन का पिछला कैमरा प्रीलोडेड स्टारी मोड के साथ आता है, जो एस्ट्रो फोटोग्राफी के साथ आता है। इसके अलावा ये फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
इस फोन में कंपनी ने 4200 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 256 जीबी UFS 3.0 Boost स्टोरेज के साथ आता है, जो 30 वॉट के डार्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के पॉवर बटन में ही कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर दिया हुआ है।
इन दोनों फोन की कीमत
इन दोनों फोन की कीमत की बात करें तो Realme X3 को कंपनी ने 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। ये फोन 24,999 रुपए के साथ आता है। इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी वाला वेरिएंट 25,999 रुपए का है।
Realme X3 SuperZoom का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत कंपनी ने 27,999 रुपए है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 32,999 रुपए है। इन दोनों फोन को आर्कटिक व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू में लॉन्च किया है। इस फोन की पहली बिक्री 30 जून को दोपहर 12 बजे से होगी। इसे फ्लिपकार्ट और realme.com पर बेचा जाएगा। हालांकि इस फोन की प्री-बुकिंग आज ही शाम को 8 बजे से शुरू हो जाएगी और 27 जून तक चलेगी। वहीं आने वाले कुछ महीनों के बाद इस फोन को ऑफलाइन भी बेचा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications