Home
News

Realme X50 5G के लॉन्च से पहले Realme 5G Youth Edition के बारे में जानिए

Realme अपने Realme X50 5G स्मार्टफोन को 7 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। फोन को लेकर कई स्पेसिफिकेशन सामने आ चुकी हैं, जो इस फोन को चर्चा का विषय बना रही है। सामने आए टीजर्स से पता चलता है कि फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा जो फोन को बाकी फोन्स से अलग बनाएगा और जाहिर है कि फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा।

Realme X50 5G के लॉन्च से पहले Realme 5G Youth Edition के बारे में जानिए

इसी के साथ, स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा पेश किया जाएगा। Realme X50 5G फोन को वाइड-एंगल कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। अपने स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी Realme Buds Air को भी लॉन्च कर सकती है, वैसे भारत में इसे लॉन्च कर दिया गया है।

Realme X50 5G Youth Edition भी लाइनअप

Realme X50 5G Youth Edition भी लाइनअप

हालांकि इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसे फिलहाल इंडिया में लॉन्च नहीं किया जाएगा क्योंकि यह एक 5जी स्मार्टफोन है और इंडिया में अभी 5जी चालू नहीं हुआ है। हालांकि भारत सरकार ने हाल ही में सभी टेलिकॉम कंपनियों को 5जी ट्रायल के लिए स्पैक्ट्रम मुहैया कराने की बात कही है। अगले महीने से कंपनियां 5जी का ट्रायल शुरू कर देगी और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ट्रायल खत्म होते ही 5जी सर्विस को इंडिया में शुरू कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि इस फोन को 7 जनवरी को लॉन्च होने की बात कही जा रही है लेकिन उससे पहले ही इसके एक लाइट एडिशन की अफवाह भी मार्केट में फैल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन के लाइट एडिशन पर भी काम कर रही है, जिसका नाम Realme X50 5G Youth Edition होगा। इस लाइट एडिशन का टीज़र Realme X50 5G के लॉन्च से पहले जारी करने की बातें भी टेक जगत में चल रही है। हालांकि इसके बारे में कुछ भी कंफर्म अभी कहा नहीं जा सकता है।

Realme X50 5G की स्पेसिफिकेशन

Realme X50 5G की स्पेसिफिकेशन

अपने नए स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने एक बहुत बड़ा दावा किया है। बताया जा रहा है कि फोन की बैटरी दो दिनों तक चल सकेगी। माना जा रहा है कि रियलमी ने अपने Realme X50 5G स्मार्टफोन की कीमत कम रखने के लिए एलसीडी डिस्प्ले पैनल देने का फैसला किया है। कैमरा की बात करें तो कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन द्वारा ली गई तस्वीरों को साझा किया है, जिससे कैमरा परफोर्मेंस पर प्रकाश डाला गया है।

Realme X50 5G

कंपनी ने पहले ही बताया है कि Realme X50 5G स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ इनहांस्ड VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज जैसी टेक्नोलॉजी को पेश करेगी। स्मार्टफोन का मुख्य विषय इसकी बैटरी लाइफ है।

वहीं, कंपनी ने एक स्क्रीनशॉट को शेयर करने फोन की एक दीन के बाद बैटरी लाइफ दिखाई है, जो काफी इम्प्रेसिव है। हालांकि इससे ज्यादा फोन की बैटरी लाइफ के बारें में कुछ शेयर नहीं किया गया है। कंपनी के Realme Buds Air का भी सभी को बेसब्री से इंतजार है, जिसे फोन के साथ 7 जनवरी को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

Realme Buds Air की बिक्री शुरू

Realme Buds Air की बिक्री शुरू

बता दें, कंपनी अपने इन ईयरबड्स को भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। Realme Buds Air की बिक्री आज से ही भारतीय मार्केट में शुरू हो चुकी है। अगर आप इस ईयरबड्स को खरीदना चाहते हैं तो आप फ्लिपकार्ट की साइट पर जाकर खरीद सकते हैं।

अब से कुछ देर पहले ही यानि 12 बजे से शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर रियलमी के इस ईयरबड्स को बिक्री के लिए पेश कर दिया गया है। रियलमी ने भारत में इसकी कीमत 3,999 रुपए रखी है। Realme Buds Air के बारे में भी हम आपको विस्तार से एक नए आर्टिकल में बताएंगे।

रियलमी के साथ-साथ किसी भी दूसरी कंपनी और टेक जगत की किसी भी ख़बर को पढ़ने और जानने के लिए आप हमारे यानि गिज़बॉट हिंदी के साथ जुड़े रहें। आप हमे फेसबुक पेज और वेरीफाइड हेलो अकाउंट पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप किसी खास टेक टिप्स या ट्रिक्स के बारे में भी जानना चाहते हैं तो आप फेसबुक या हेलो के जरिए मैजेस या कमेंट करके बता सकते हैं। हम आपके द्वारा पूछी गई टेक टिप्स को जरूर बताएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme is going to launch its Realme X50 5G smartphone on January 7. At the same time, the teaser of Realme X50 Youth Edition is also going to be launched soon. Let us tell you about the Realme X50 5G, which features and specifications are likely to be found in that phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X