Home
News

Realme X50 5G हुआ लॉन्च, 4 बैक और 2 फ्रंट कैमरों के साथ इसमें मिलेगा बहुत कुछ

Realme के एक नए स्मार्टफोन Realme X50 के बारे में काफी चर्चाएं काफी वक्त से हो रही थी। अब आखिरकार इस 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। इसमें कंपनी ने 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 4,200 एमएएच की बैटरी है।

Realme X50 5G हुआ लॉन्च, 4 बैक और 2 फ्रंट कैमरों के साथ इसमें मिलेगा बहुत कुछ

Realme X50 5G फोन की कीमत

इस फोन की कुछ खास बातों पर गौर करें तो इसमें 5जी नेटवर्क, और सेल्फी के लिए एक कैप्सूल के आकार का सेल्फी कैमरा और फोन डिस्प्ले के किनारे में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया हुआ है। कंपनी ने Realme X50 के साथ Realme X50 5G Master Edition को भी लॉन्च किया है। इस खास मास्टर एडिशन का डिजाइन जापानी डिज़ाइनर नाउतो फूकोसावा ने तैयार किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

इस फोन की कीमत की बात करें तो इसका 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट एक शुरुआती वेरिएंट है, जिसकी कीमत चीन में 2,499 चीनी युआन यानि करीब 25,800 रुपए है। वहीं इस फोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,999 युआन का है, जिसकी भारतीय रुपए में कीमत करीब 30,900 रुपए होती है।

इसके अलावा इस फोन के मास्टर एडिशन में कंपनी ने सिर्फ एक ही वेरिएंट लॉन्च किया है और वो 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का है। इसकी कीमत 3099 चीनी युआन यानि 32,000 रुपए है। इस मास्टर एडिशन फोन को गोल्ड और ब्लैक फिनिश के साथ आता है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी ने 6.57 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दी है। इसके एलसीडी में पंच होल डिस्प्ले है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो भी 20:9 है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी 90.4% है। इस फोन में कंपनी ने 120 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट दिया है। इसके अलावा इस फोन का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 के सपोर्ट के साथ आता है। Realme X50 5G को पोलर व्हाइट और ग्लेसियर ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा।

Realme X50 5G हुआ लॉन्च, 4 बैक और 2 फ्रंट कैमरों के साथ इसमें मिलेगा बहुत कुछ

इसके अलावा Realme X50 5G में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया है। इसके आठ और 12 जीबी का रैम वेरिएंट है। वहीं क्रमश: 128 और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। इस इंटरनल स्टोरेज को आप 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें कि इस इवेंट में रियलमी कंपनी ने Realme UI सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया है। Realme X50 5G पहला स्मार्टफोन होगा जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI सॉफ्टवेयर पर चलेगा।

बेहतरीन बैक और फ्रंट कैमरा सेटअप

इस स्मार्टफोन में 4 बैक कैमरों का सेटअप है। .इसका पहला कैमरा Samsung GW1 सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसका दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो टेलिफोटो लेंस के साथ आता है। वहीं इसका तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो 119 डिग्री के वाइड एंगल के साथ आता है। इनके अलावा चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो कैमरा लेंस के साथ आता है।

इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दो सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कैप्सूल आकार के पंच होल डिस्प्ले के साथ आता है। इसका पहला कैमरा 16 और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें फ्रंट और बैक दोनों कैमरों के लिए काफी सारे खास फीचर्स दिए गए हैं, जो लोगों को इसकी कैमरा क्वालिटी के प्रति काफी आकर्षित करेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Realme X50 5G smartphone has been launched. In this, the company has given quad camera setup and dual selfie camera setup with 64 megapixel primary camera. The company has also launched Realme X50 5G Master Edition with Realme X50.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X