Home
News

Realme X50 Pro 5G को MWC 2020 में किया जाएगा लॉन्च, जानिए कुछ लीक फीचर्स

Realme X50 Pro की लॉन्चिंग का इंतजार दुनियाभर के यूज़र्स कर रहे हैं। अब इस स्मार्टफोन की लॉन्ट डेट भी कंफर्म हो गई है। इस स्मार्टफोन को 24 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होने वाले MWC 2020 इवेंट में किया जाएगा। इस बात की पुष्टि खुद रियलमी कंपनी ने वीबो के पोस्ट में की है। इस फोन के लॉन्च को लेकर दुनियाभर के स्मार्टफोन मार्केट में काफी चर्चाएं हो रही थी।

Realme X50 Pro 5G को MWC 2020 में  किया जाएगा लॉन्च, जानिए कुछ लीक फीचर्स

इस स्मार्टफोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस के बारे में तो पहले ही पता चल चुका था,जिसमें से एक बेहद खास बात इस फोन का 2 फ्रंट कैमरा है। इस फोन में कंपनी ने एक नहीं बल्कि दो-दो फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिसकी वजह से इस फोन से सेल्फी और वीडियो कॉल की क्वालिटी काफी शानदार होने की उम्मीद है।

Realme X50 Pro की स्पेसिफिकेशंस

अब इस फोन की कुछ और भी स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी सामने आई है। इन स्पेसिफिकेशंस को Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज़ ने एक स्क्रीनशॉट को पब्लिकली पोस्ट करके बताया है। Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज़ के स्क्रीनशॉट को देखकर Realme X50 Pro के कुछ मुख्य फीचर्स का पता चल रहा है।

Realme X50 Pro 5G फोन में 12 जीबी तक LPDDRS रैम, 256 जीबी UFS 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में रियलमी का नया सॉफ्टवेयर अपडेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI v1.0 का सपोर्ट भी हो सकता है।

Realme X50 के फीचर्स से लगाएं अनुमान

इसी के मुकाबले अगर Realme X50 5G की बात करें तो उसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया है। इसके आठ और 12 जीबी का रैम वेरिएंट है। वहीं क्रमश: 128 और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। इस इंटरनल स्टोरेज को आप 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें कि इस इवेंट में रियलमी कंपनी ने Realme UI सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया है। Realme X50 5G पहला स्मार्टफोन होगा जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI सॉफ्टवेयर पर चलेगा।

Realme X50 5G में 4 बैक कैमरों का सेटअप है। .इसका पहला कैमरा Samsung GW1 सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसका दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो टेलिफोटो लेंस के साथ आता है। वहीं इसका तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो 119 डिग्री के वाइड एंगल के साथ आता है। इनके अलावा चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो कैमरा लेंस के साथ आता है।

इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दो सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कैप्सूल आकार के पंच होल डिस्प्ले के साथ आता है। इसका पहला कैमरा 16 और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें फ्रंट और बैक दोनों कैमरों के लिए काफी सारे खास फीचर्स दिए गए हैं, जो लोगों को इसकी कैमरा क्वालिटी के प्रति काफी आकर्षित करेंगे। इस वजह से उम्मीद की जा रही है कि Realme X50 Pro 5G का फीचर और भी शानदार हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Users from all over the world are waiting for the launch of Realme X50 Pro. Now the lent date of this smartphone has also been confirmed. This smartphone will also be done at the MWC 2020 event to be held in Barcelona, Spain. This has been confirmed by the Realme company itself in Weibo's post.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X