Realme X50 Pro 5G: भारत का पहला 5G स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, यहां देखिए लाइव इवेंट
Realme X50 Pro 5G को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को भारतीय समयनुसार आज दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह भारत का पहला 5जी स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन के लॉन्च का इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा है। कंपनी ने पहले ही इस स्मार्टफोन के टीज और टीज़र को कंपनी ने बहुत पहले ही लॉन्च कर दिया था। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा।

Realme X50 Pro 5G का लाइव लॉन्च इवेंट
आप इस इवेंट को घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर भी देख सकते हैं। इस इवेंट को देखने के लिए हम एक लिंक को अटैच कर रहे हैं। आप इस लिंक को क्लिक करके लाइव इवेंट को देख सकते हैं। इस इवेंट को देखने के लिए आप रियलमी इंडिया के यूट्यूब चैनल और ट्विटर हैंडल पर भी जा सकते हैं।
Realme X50 Pro 5G फोन में 12 जीबी तक LPDDRS रैम, 256 जीबी UFS 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में रियलमी का नया सॉफ्टवेयर अपडेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI v1.0 का सपोर्ट भी हो सकता है।
Realme X50 5G का कैमरा सेटअप
Realme X50 5G में 4 बैक कैमरों का सेटअप है। .इसका पहला कैमरा Samsung GW1 सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसका दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो टेलिफोटो लेंस के साथ आता है। वहीं इसका तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो 119 डिग्री के वाइड एंगल के साथ आता है। इनके अलावा चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो कैमरा लेंस के साथ आता है।
इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दो सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कैप्सूल आकार के पंच होल डिस्प्ले के साथ आता है। इसका पहला कैमरा 16 और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें फ्रंट और बैक दोनों कैमरों के लिए काफी सारे खास फीचर्स दिए गए हैं, जो लोगों को इसकी कैमरा क्वालिटी के प्रति काफी आकर्षित करेंगे। इस वजह से उम्मीद की जा रही है कि Realme X50 Pro 5G का फीचर और भी शानदार हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








