Home
News

Realme X50 होगा रियलमी कंपनी का अगला और पहला 5G स्मार्टफोन, जानिए इसकी स्पेसिफिकेशंस

Realme कंपनी अपना पहला 5जी स्मार्टफोन कुछ हफ्तों में लॉन्च करने वाली है। रियलमी कंपनी के 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाला दो स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। एक स्मार्टफोन का नाम Realme X50 और दूसरे का नाम Realme X50 Youth Edition है। इस स्मार्टफोन में रियलमी कंपनी पहली बार 5जी सपोर्ट दिया है।

Realme X50 होगा रियलमी कंपनी का अगला और पहला 5G स्मार्टफोन

इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी तस्वीर को लीक किया गया है। इसके अलावा इस लीक हुई डीटेल्स में इस आने वाले स्मार्टफोन में मिलने वाले कुछ फीचर्स के बारे में हम आपको बताते हैं। आइए पहले हम Realme के इस सीरीज के पहले स्मार्टफोन यानि Realme X50 के बारे में आपको बताते हैं। इस स्मार्टफोन में सबसे बड़ी बात तो इसका 5जी सपोर्ट ही है।

Realme X50 का संभावित डिस्प्ले और कैमरा सेटअप

इस स्मार्टफोन में कंपनी 6.44 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप काफी बढ़िया होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में कुल मिलाकर 6 कैमरे हो सकते हैं। इसमें 4 बैक कैमरा और 2 फ्रंट कैमरा होगा। जी हां इस स्मार्टफोन में 2 फ्रंट कैमरा होने की संभावना है।

इस स्मार्टफोन के क्वॉड कैमरा सेटअप में पहला कैमरा 60 मेगापिक्सल (Sony IMX686 कैमरा सेंसर,), दूसरा 8 (वाइड एंगल), तीसरा (मैक्रो) और चौथा (पोर्ट्रेट) 2-2 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कंपनी दो फ्रंट कैमरा, जिसमें एक 32 मेगापिक्सल (प्राइमरी) और दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस होने की संभावना है। इसका मतलब इस स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा से भी आप वाइड एंगल लेंस का इस्तेमाल कर पाएंगे। यह वाकई में काफी मजेदार होगा।

Realme X50 का संभावित बैटरी और प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दे सकती है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी 4,500 एमएएच की एक दमदार बैटरी दे सकती है, जो वूक 4.0 फास्ट चार्ज और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के लिए कंपनी स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर दे सकती है, जिसकी अभी तक घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कंपनी Realme X2 Pro की तरह 90 हर्ट्ज़ का रिफ्रेस रेट भी दे सकती है।

इस तरह से ये स्मार्टफोन काफी खास होने वाला है। हालांकि हमने इस स्मार्टफोन की जो संभावित स्पेसिफिकेशंस आपको बताई है, उसकी पक्की गारंटी नहीं है। ऐसा हो सकता है कि कंपनी इसमें कुछ बदलाव करें। अब लॉन्च के वक्त देखना है कि इसमें कंपनी क्या देती है। इस स्मार्टफोन का एक और अपग्रेड वर्जन भी है, जिसका नाम Realme X50 Youth Edition है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि ये युथ यानि युवाओं के लिए कुछ ज्यादा स्पेशल होगा। Realme X50 Youth Edition के भी संभावित फीचर्स के बारे में हम आपको अगले आर्टिकल में बताएंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme company is about to launch its first 5G smartphone in a few weeks. Realme is about to launch two smartphones supporting the company's 5G network. One smartphone is named Realme 50X and the other is Realme 50X Youth Edition. For the first time in this smartphone, the realme company has given 5G support.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X