Realme X7 Series आज होगा लॉन्च, यहां देखिए लाइव स्ट्रीमिंग
Realme X7 Pro और Realme X7 को आज यानि 4 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के बारे में हमने पहले भी आपको बताया था। इस फोन को आज दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। अगर आप इस फोन का लाइव लॉन्चिंग इवेंट देखना चाहते हैं, तो आप कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

हम इस फोन के लाइव स्ट्रीमिंग पेज को यहां अटैच कर रहे हैं। आप यहां से भी सीधा अपने Realme X7 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकते है। इस तरीके से आप हमारे आर्टिकल के जरिए ही इस फोन की लॉन्चिंग को देख सकते हैं।
5G नेटवर्क वाला दमदार प्रोसेसर
इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी Dimensity 1000+ 5G प्रोसेसर देने जा रही है। इस प्रोसेसर की खास बात बताते हैं कंपनी ने कहा है कि यह फ्लैगशिप प्रोसेसर के सेगमेंट में एक बेस्ट 7nm प्रो,सेसर है। यह 5G वाले भविष्य के लिए भी तैयार है।
सुपर स्लिम स्मार्टफोन
इस फोन ने स्टाइल के मामले में भी अपने आपको सबसे अच्छा साबित करने की कोशिश की है। फ्लिपकार्ट पर Realme X7 Pro 5G के बारे में जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक कंपनी इस फोन को काफी स्लिम और हल्के वज़न में पेश करने जा रही है। इस फोन का वजन सिर्फ 184g ही होगा। इस वजह से कंपनी का दावा है कि यह फोन हाथ में पकड़ने योग्य है।
120Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
इस फोन का डिस्प्ले भी काफी शानदार होना है। इस फोन में रियलमी कंपनी Super AMOLED डिस्प्ले देने वाली है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फोन के बेहतरीन डिस्प्ले के बारे में कंपनी का कहना है कि यह अल्ट्रा स्मूथ एक्सप्रीरियंस देने वाला है।
65 वॉट वाला फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
इसके अलावा चार्जिंग के मामले भी यह फोन काफी शानदार होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फोन में कंपनी 65 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देने वाली है। इस फोन को 0 से 100 चार्ज होने में 35 मिनट का वक्त लगेगा। हालांकि इस फोन में कितने एमएएच की बैटरी होगी, फिलहाल, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








