Realme X7 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कैमरा, कीमत, फीचर्स और सभी स्पेसिफिकेशंस
Realme X7 Pro 5G और Realme X7 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन सीरीज और इसके दोनों फोन की चर्चाएं पिछले काफी वक्त से की जा रही थी। अब आखिरकार इन दोनों फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है।

इन फोन्स को 19,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए हम आपको पहले Realme X7 Pro 5G फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं। अगले आर्टिकल में हम आपको Realme X7 5G फोन के बारे में भी बताएंगे।
Realme X7 Pro का डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन में कंपनी ने 6.55 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.6% है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 1000+ SoC चिपसेट को शामिल किया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने क्वॉड कैमरा सेटअप पिछले हिस्से में दिया है।
Realme X7 Pro का कैमरा सेटअप
इस फोन के पिछले हिस्से में पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, तीसरा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस वाला कैमरा होगा। इसके अलावा इस फोन में एक सेल्फी कैमरा भी दिया गया है, जो 32 मेगापिक्सल का है।
Realme X7 Pro की बैटरी और 5G कनेक्टिविटी
इस फोन के बैटरी सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 4,500 एमएएच की एक बैटरी दी है, जो 65 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन को कंपनी ने मिस्टिक ब्लैक और फैंटसी कलर में पेश किया है। इस फोन की कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को 5जी सेटअप के साथ पेश किया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट का भी सपोर्ट दिया है।
Realme X7 Pro की कीमत और बिक्री
इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का पेश किया है। इस वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 29,999 रुपए तय की है। इस फोन को 10 फरवरी के दिन पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन पर 2000 रुपए का इस्टेंट डिस्काउंट देने का फैसला किया है लेकिन उसके लिए आपको इस फोन की खरीदारी आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से करनी होगी। इसके अलावा अगर आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भी इस फोन को खरीदेंगे तो आपको 1,500 रुपए के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ ईएमआई की सुविधा भी दी जाएगी। इस फोन को फ्लिपकार्ट और realme.com से खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








