Realme X7 Pro 5G: 120Hz डिस्प्ले, 64MP कैमरा, 65W फास्ट चार्जिंग वाला फोन
Realme कंपनी का एक नया स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन का नाम Realme X7 Pro 5G है। इस फोन को फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर टीज़ किया गया है। इस फोन के लिए कंपनी ने टैगलाइन दिया है Xperience the Future. इस फोन को 4 फरवरी, 2021 की दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

5G नेटवर्क वाला दमदार प्रोसेसर
इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी Dimensity 1000+ 5G प्रोसेसर देने जा रही है। इस प्रोसेसर की खास बात बताते हैं कंपनी ने कहा है कि यह फ्लैगशिप प्रोसेसर के सेगमेंट में एक बेस्ट 7nm प्रो,सेसर है। यह 5G वाले भविष्य के लिए भी तैयार है।
सुपर स्लिम स्मार्टफोन
इस फोन ने स्टाइल के मामले में भी अपने आपको सबसे अच्छा साबित करने की कोशिश की है। फ्लिपकार्ट पर Realme X7 Pro 5G के बारे में जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक कंपनी इस फोन को काफी स्लिम और हल्के वज़न में पेश करने जा रही है। इस फोन का वजन सिर्फ 184g ही होगा। इस वजह से कंपनी का दावा है कि यह फोन हाथ में पकड़ने योग्य है।
120Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
इस फोन का डिस्प्ले भी काफी शानदार होना है। इस फोन में रियलमी कंपनी Super AMOLED डिस्प्ले देने वाली है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फोन के बेहतरीन डिस्प्ले के बारे में कंपनी का कहना है कि यह अल्ट्रा स्मूथ एक्सप्रीरियंस देने वाला है।
65 वॉट वाला फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
इसके अलावा चार्जिंग के मामले भी यह फोन काफी शानदार होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फोन में कंपनी 65 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देने वाली है। इस फोन को 0 से 100 चार्ज होने में 35 मिनट का वक्त लगेगा। हालांकि इस फोन में कितने एमएएच की बैटरी होगी, फिलहाल, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Realme के नए फोन का कैमरा सेटअप
अब इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करते हैं। इस फोन में कंपनी ने SONY IMX686 का 64 मेगापिक्सल वाला प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आने वाला कैमरा है।
वहीं इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो पोर्ट्रेट लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा भी दिया है जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इस फोन में नाइट शूट करने के लिए भी एक खास Super Nightscape 4.0 दिया गया है। अब इस फोन के लॉन्च के वक्त देखना होगा कि इस फोन में और क्या खास फीचर्स होंगे और इसकी कीमत क्या होगी।


Click it and Unblock the Notifications








